जन-विश्वास अभियान में कलेक्टर का बामनिया दौरा, अस्पताल से पंचायत तक व्यवस्थाओं की परखी हकीकत।।

JHABUA ABHITAK


अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक)
झाबुआ, मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने शुक्रवार को बामनिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आईटीआई, ग्राम पंचायत, मेडिकल स्टोर और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र की कोल्ड चेन, लैब, प्रसव कक्ष और एनक्यूएएस मूल्यांकन की जानकारी ली। मरीज द्वारा दवाइयां बाहर से खरीदने की शिकायत पर तत्काल जांच कर अस्पताल से ही दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। परिसर की स्वच्छता की सराहना करते हुए कर्मचारियों की कमी पर भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

आईटीआई बामनिया में प्रवेश प्रक्रिया और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। ग्राम पंचायत में नए भवन, पेयजल, सीसी रोड और बाल उद्यान सहित विभिन्न मांगों पर संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

शक्ति मेडिकोज प्लस के निरीक्षण में अनुसूची-एक्स दवाओं का रिकॉर्ड, निरीक्षण पुस्तिका और फार्मासिस्ट पंजीयन अभिलेख मौके पर नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, पेटलावद का निरीक्षण किया। किसानों की भीड़ देखकर जानकारी लेने पर अधिकारियों ने बताया कि फसल बीमा योजना की राशि वितरित की जा रही है। कलेक्टर ने वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित और शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !