गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, किशनपुरी स्थित अनास नदी के पोखर में ही होगा प्रतिमाओं का विसर्जन ।।रंगपुरा और गेल के पीछे अनधिकृत विसर्जन पर रोक,

JHABUA ABHITAK

कलेक्टर-एसपी ने अनास नदी पर बने पोखर का किया निरीक्षण
अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक)

झाबुआ, 24 सितंबर।अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने गुरुवार को किशनपुरी में अनास नदी पर बने विसर्जन पोखर का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने अफसरों को सभी इंतजाम समय रहते पूरे करने के निर्देश दिए।
रंगपुरा ओर गेल के पीछे अनधिकृत रूप से प्रतिमा का विसर्जन प्रतिबंधित रहेगा -
इसके बाद दोनों अधिकारियों ने रंगपुरा और गेल के पीछे के क्षेत्रों का भी मुआयना किया। यहां किसी भी व्यक्ति या समूह को अनधिकृत रूप से प्रतिमा विसर्जन की अनुमति नहीं होगी। इन क्षेत्रों में निगरानी रखने और जरूरत के अनुसार पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रतिमाओं का विसर्जन केवल प्रशासन द्वारा तय किशनपुरी के पोखर में ही होगा। अधिकारी श्रद्धालुओं और गणेश उत्सव समितियों को इस स्थल की जानकारी देंगे।

कलेक्टर ने बैरिकेडिंग, रोशनी, संकेतक और पेयजल की व्यवस्था करने को कहा। आपात स्थिति के लिए गोताखोर और बचाव दल तैनात रखने के निर्देश भी दिए। एसपी ने विसर्जन स्थल और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाने और संवेदनशील स्थानों पर खास नजर रखने को कहा।
रंगपुरा और गेल के पीछे भी पहुंचे: दोनों अधिकारियों ने इन स्थानों का भी निरीक्षण किया। यहां किसी को भी अनधिकृत रूप से प्रतिमा विसर्जन की अनुमति नहीं होगी। निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
सहायक कलेक्टर आयुषी बंसल, डिप्टी कलेक्टर सुनील डावर और सीएमओ मिलन पटेल भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !