अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)
झाबुआ। 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए जिले में बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) गणेश कुमार सोनी
ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें।
LDM ने बताया कि रविवार, 27 सितंबर को बैंक शाखाओं में नियमित बैंकिंग कार्य किया जाएगा। ऐसे में ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार शाखाओं में पहुंचकर जरूरी लेन-देन एवं अन्य बैंकिंग कार्य कर सकते हैं।
हड़ताल की अवधि में उपलब्ध डिजिटल और वैकल्पिक बैंकिंग सेवाओं का उपयोग किया जा सकेगा। ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जन-जागरूकता पोस्टरों के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
LDM श्री गणेश सोनी ने नागरिकों से कहा है कि हड़ताल को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बैंकिंग कार्यों की पूर्व योजना बनाएं और केवल अधिकृत सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

