अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
झाबुआ। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के झाबुआ वितरण केंद्र द्वारा 33 एवं 11 केवी फीडरों के पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य के चलते झाबुआ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखने की सूचना जारी की गई है।
जिसमें कल रविवार 20 सितंबर को सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक 11 केवी हॉस्पिटल फीडर का मेंटेनेंस कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते रामकृष्ण नगर, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक ,राजगढ़ नाका ,पुलिस कैंटीन , डीआरपी लाइन , ईवीएम सेंटर , डिविजन ऑफिस, बस स्टैंड, मेन मार्केट, लक्ष्मी बाई मार्ग, शनि मंदिर, चेतन्य मार्ग, हॉस्पिटल कैंपस, जिला जेल, मेघनगर नाका, महिला शौचालय, सर्कल ऑफिस, विकलांग केंद्र, टोस फैक्ट्री, मारुति सुजुकी शोरूम आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत वितरण कंपनी से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्य की आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समय में कमी-बढ़ोतरी की जा सकती है।

