जन विश्वास अभियान में आवेदक की समस्या का सिर्फ समाधान चाहिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : एसडीएम मंडलोई

JHABUA ABHITAK


अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक) 
झाबुआ, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर एसडीएम महेश मंडलोई ने जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, सचिवों और पटवारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक आवेदक की समस्या का समयबद्ध समाधान किया जाए। केवल आश्वासन देकर लोगों को लौटाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2028 तक चलेगा। इसके तहत रामा में 21 अगस्त, राणापुर में 28 अगस्त और झाबुआ ब्लॉक में 4 सितंबर को विशेष जन विश्वास शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कभी भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

बैठक में जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं पहले से चिन्हित कर शिविरों में प्राथमिकता से निराकरण कराने का आग्रह किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान संवाद, संवेदनशीलता, समाधान और सादगी के चार सिद्धांतों पर आधारित है। बैठक में डिप्टी कलेक्टर सुनील डावर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !