थांदला जनकल्याण शिविर में पहुंचे जिप सीईओ व एसडीएम, विभिन्न विभागों की सेवाओं का किया निरीक्षण ।।

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)

झाबुआ /थांदला। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद थांदला परिसर में आयोजित जनकल्याण शिविर का जिला पंचायत सीईओ एवं एसडीएम थांदला भास्कर गाचले ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर आमजन को उपलब्ध कराई जा रही शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्राप्त आवेदनों, उनके निराकरण की स्थिति तथा हितग्राहियों को दिए जा रहे लाभों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुगमता के साथ उपलब्ध कराया जाए।

एसडीएम भास्कर गाचले ने कहा कि जनकल्याण शिविर शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश जायसवाल, नगर परिषद अध्यक्ष सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिविर में पहुंचकर नागरिकों से संवाद भी किया तथा उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। प्रशासन द्वारा शिविर के माध्यम से आमजन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !