ऑपरेशन हेलो की बड़ी सफलता: झाबुआ पुलिस ने 12 लाख के 80 गुम मोबाइल लौटाए।

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक)

झाबुआ। झाबुआ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन हेलो” अभियान के तहत जिला साइबर टीम एवं थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 12 लाख रुपये मूल्य के 80 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। मोबाइल मिलने पर नागरिकों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में गुम मोबाइलों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान साइबर टीम ने विभिन्न कंपनियों के 80 मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए।
बरामद मोबाइलों में अधिकतम 40 हजार रुपये मूल्य का वीवो वी-30 सीरीज का मोबाइल तथा न्यूनतम 7,500 रुपये मूल्य का मोबाइल शामिल है। ट्रेस किए गए मोबाइलों में वीवो के 35, ओप्पो के 18 तथा रियलमी, सैमसंग, टेक्नो और वनप्लस कंपनियों के मोबाइल भी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री पाटीदार ने झाबुआ पुलिस द्वारा गुम मोबाइलों की तलाश के लिए “ऑपरेशन हेलो” अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाना, साइबर सेल अथवा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे मोबाइल की शीघ्र खोज और बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर पुलिस ने नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए भी जागरूक किया तथा टेलीग्राम जॉब फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, एआई वॉइस स्कैम, फर्जी एपीके फाइल, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग जैसे साइबर अपराधों से सावधान रहने की सलाह दी। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !