अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)
झाबुआ -स्थानीय जैन तीर्थ श्री ऋषभदेव बावन जिनालय के श्री राजेंद्रसुरी ज्ञान मंदिर में पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेन सुरीश्वर जी महाराज साहेब की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से संचालित श्री राजेंद्र जयंत पाठशाला के ग्रीष्मकालीन सत्र का आज समापन हुआ 45 दिनों के सत्र में बच्चों ने 9 हजार सामायिक की उत्कृष्ट आराधना की। इस अवसर पर श्रेष्ठ सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
श्री संघ के रिंकु रुनवाल ने बताया कि पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेन सुरीश्वर जी महाराज साहेब के सपनो को साकार करती श्री राजेंद्र जयंत पाठशाला के इस वर्ष के ग्रीष्मकालीन सत्र का शनिवार को समापन हुआ। 30 अप्रैल से 13 जून तक 45 दिनों में प्रतिदिन प्रातः 3 घंटे से अधिक समय तक, 80 से अधिक बच्चों ने नियमित प्रभु पूजा, सामायिक, कठिनतम प्रतिक्रमण सूत्रों के अध्ययन के साथ ही जीवन जीने की उत्कृष्ट कला को भी जाना। बच्चों द्वारा प्रतिदिन 200 से अधिक सामायिक की उत्कृष्ट आराधना करते हुए 45 दिनों में 9 हजार सामायिक पूर्ण की, बच्चों के भीतर छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
संस्कार के गुण- बीजारोपण की इस पाठशाला को संचालित करने में श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता, रमेश छाजेड़,रचित कटारिया, जयेश संघवी, प्रतीक मुथा,हार्दिक कोठारी श्राविकाओं में कविता मेहता, सोनू पगारिया,सुषमा जैन, ममता संघवी आदि ने अपना अमूल्य समय देकर ज्ञानार्जन करवाया। पाठशाला व्यवस्था में उल्लास जैन,अनिल रुनवाल, मुकेश लोढ़ा, हेमेंद्र संघवी ने अपना अमूल्य योगदान दिया।
रिंकु रुनवाल ने बताया कि अब प्रतिदिन शाम को प्रतिक्रमण के पश्चात 8.15 से 9 बजे तक ज्ञान मंदिर में पाठशाला का संचालन पूरे वर्ष जारी रहेगा।
*उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत*
पाठशाला में आज शनिवार को ज्ञानार्जन, नियम कार्ड,पच्चक्खाण एवं प्रतिदिन प्रतिक्रमण करने वाले सभी उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
*इन्होंने पाया श्रेष्ठ स्थान*
बालिकाओं में नित्या, वंशिका एवं परी रुनवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अविशी गांधी,दर्शिका जैन, प्रिशा जैन, हिमानी जैन ने द्वितीय स्थान एवं चाहत रुनवाल, नियांशी जैन, क्रिशा संघवी,आशी देशलहरा, आरवी देशलहरा, धर्मी जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
*बालकों में रियांश रुनवाल, रिदम राठौर, चैत्य मुथा एवं नेविक रुनवाल ने प्रथम स्थान पाया, स्पर्श रुनवाल, अमन देशलहरा,विधान पगारिया, लाभांश राठौर ने द्वितीय स्थान एवं युग रुनवाल, मोक्ष कटारिया, चैत्य सकलेचा एवं दैविक राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सभी उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत प्रदान किए गए।

