जनसमस्या निवारण शिविर में एसडीएम भास्कर गाचले की त्वरित कार्रवाई, पांच नामांतरण प्रकरणों का मौके पर हुआ निराकरण

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक) 
झाबुआ /थांदला। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) थांदला भास्कर गाचले ने हरिनगर एवं सागवा क्लस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

हरिनगर में आयोजित शिविर के दौरान एसडीएम गाचले ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके बाद उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर हरिनगर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सागवा क्लस्टर में तहसीलदार सुखदेव डावर के साथ पहुंचे एसडीएम गाचले ने जनसमस्याओं की सुनवाई की। शिविर में राजस्व विभाग के पांच नामांतरण प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को संशोधित खसरा एवं नक्शे की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया।

जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !