भाईचारे और शांति के साथ मनाएं त्योहार, एसडीएम भास्कर गाचले ने की अपील। शांति समिति की बैठक सम्पन्न ।।

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)

झाबुआ / थांदला = आगामी त्योहारों एवं विशेष रूप से मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना थांदला परिसर में एसडीएम भास्कर गाचले की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, शांति समिति सदस्य, पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में एसडीएम गाचले ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने मोहर्रम जुलूस मार्ग की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर एमपीईबी अधिकारियों को विद्युत तारों एवं खंभों की जांच करने तथा नगर परिषद को साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही पुलिस एवं राजस्व विभाग को संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए। बैठक में तहसीलदार सुखदेव डावर, नायब तहसीलदार राजेश जमरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अंत में नागरिकों एवं शांति समिति सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !