झाबुआ एसपी का एक्शन मोड: थानों का औचक निरीक्षण, लंबित शिकायतों पर जताई सख्ती ।।

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक)
झाबुआ। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने थाना कल्याणपुरा, रायपुरिया एवं चौकी झकनावदा का औचक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था और थाना व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना, हवालात, अपराध रजिस्टर एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की स्थिति जांची तथा लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
एसपी ने जप्त वाहनों और अवैध शराब के वैधानिक निराकरण, रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने तथा साइबर शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !