सिर्फ चौपाल नहीं, अपनत्व का संदेश भी दे रहा झाबुआ जिला प्रशासन ।।ग्रामीण के घर कलेक्टर एसपी ने किया भोजन।।

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)
झाबुआ। जिले में प्रशासनिक कार्यशैली को जनसरोकारों से जोड़ने की दिशा में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार लगातार संवेदनशील पहल कर रहे हैं। इसी कड़ी में रामा विकासखंड के ग्राम साड में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम के उपरांत दोनों वरिष्ठ अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही श्री खुमान किहोरी के घर पहुंचे और परिवार के साथ आत्मीय वातावरण में भोजन किया।
अक्सर अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच औपचारिक दूरी देखने को मिलती है, लेकिन झाबुआ प्रशासन की यह पहल आमजन के बीच विश्वास और अपनत्व का संदेश देने वाली साबित हुई। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भोजन के दौरान परिवारजनों से आत्मीय चर्चा कर शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ, गांव की आवश्यकताओं और ग्रामीण समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामीणों ने प्रशासन के इस सरल और मानवीय व्यवहार की खुलकर सराहना की। ग्रामवासियों का कहना था कि जब जिले के वरिष्ठ अधिकारी गांव में पहुंचकर आम परिवार के बीच बैठकर भोजन करते हैं, तो इससे प्रशासन के प्रति भरोसा और सम्मान और अधिक मजबूत होता है।

इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री भारत सोलंकी, सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, एसडीएम श्री महेश कुमार मंडलोई, एसडीओपी श्री कमलेश शर्मा, तहसीलदार रामा सुश्री वैशाली सोलंकी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !