अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक)
झाबुआ। जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार अपनी संवेदनशील कार्यशैली और आमजन से सीधे संवाद के कारण लगातार चर्चा में हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में एसपी पाटीदार ने जिलेभर से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और आत्मीयता के साथ सुनीं। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर शिकायतों का त्वरित निराकरण कराया, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिली।
जनसुनवाई के दौरान एसपी श्री पाटीदार हर फरियादी से व्यक्तिगत रूप से मिले और उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना। खासकर महिलाओं से जुड़े मामलों में उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। फरियादियों ने भी एसपी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पहली बार पुलिस प्रशासन की ओर से इतनी गंभीरता और सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।
एसपी श्री पाटीदार ने स्पष्ट कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि आमजन का विश्वास जीतना भी है। उनकी इसी कार्यप्रणाली से जिले में पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास का माहौल मजबूत

