166 आवेदनों की सुनवाई, कलेक्टर डा भरसट ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश ।।
अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक)
झाबुआ= जिले के पेटलावद में आयोजित विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई में मंगलवार को आमजन की समस्याओं का गंभीरता से निराकरण किया गया। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, बिजली बिल, जल संकट, राजस्व, पेंशन एवं शासकीय योजनाओं से जुड़े कुल 166 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।
जनसुनवाई में कई गंभीर मामलों पर तत्काल निर्देश जारी किए गए। बामनिया निवासी ताजबी पिता फकीर मोहम्मद की शिकायत पर कलेक्टर ने पंचायत सचिव को टर्मिनेट करने के निर्देश दिए। वहीं गलत बिजली बिल, अवैध कब्जे, दोहरी राजस्व वसूली और क्रमोन्नति वेतनमान जैसे मामलों में भी संबंधित विभागों को जांच कर शीघ्र निराकरण करने को कहा गया। ग्रामीण क्षेत्र मठमठ में पानी की टंकी शुरू नहीं होने की शिकायत पर भी तत्काल जलापूर्ति प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान “जन भागीदारी: सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के अंतर्गत लगाए गए शिविर में 25 आभा आईडी, 17 आयुष्मान कार्ड, 6 आधार अपडेट तथा 1 नया आधार कार्ड बनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी ने 66 आवेदनों पर सुनवाई की। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तनुश्री मीणा, सहायक कलेक्टर आयुषी बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित

