झाबुआ-राणापुर रोड पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई71.90 लाख रुपये की अवैध शराब व ट्रक जब्त, आरोपी गिरफ्तार।।

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक)
झाबुआ, 11 मई 2026। जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। नवागत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं उपायुक्त आबकारी श्री इंदरसिंह जामोद के निर्देश पर रविवार को आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने झाबुआ-राणापुर रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त की।

जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया के निर्देशन में मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने ट्रक क्रमांक MP09HF4547 की घेराबंदी कर तलाशी ली। जांच में ट्रक से विदेशी मदिरा की कुल 715 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें लेमाउंट बीयर की 290 पेटी, माउंट बीयर की 415 पेटी तथा रॉयल स्टेग व्हिस्की की 10 पेटी शामिल है। जब्त शराब की कुल मात्रा 8550 बल्क लीटर पाई गई।

कार्रवाई के दौरान आरोपी चालक बदरूद्दीन पिता अनवर खान निवासी अलीराजपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत 26.90 लाख रुपये तथा वाहन की कीमत 45 लाख रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल 71.90 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया।

यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री महादेव सोलंकी के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक विकास वर्मा द्वारा की गई। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक अकलेश सोलंकी सहित विभागीय स्टाफ श्रीराम शर्मा, मदन राठौड़, सोहन नायक, पवन गाडरिया, विजय चौहान, वाहन चालक दीपक, बहादुर एवं सुमित का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !