अमित शर्मा झाबुआ अभी तक
झाबुआ।
कलेक्टर नेहा मीना ने झाबुआ स्थित जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक-5 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षक अनुपस्थित पाए गए। छात्रों ने बताया कि अधीक्षक रात्रि में छात्रावास में निवास नहीं करते। पूछताछ में अधीक्षक द्वारा तथ्य स्वीकार करने पर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की।
कलेक्टर ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं क्षेत्र संयोजक जनजातीय कार्य विभाग के अनाधिकृत रूप से मुख्यालय से अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें भी नोटिस देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में छात्रों के कल्याण हेतु क्रय की गई सामग्री के लंबे समय से इंस्टालेशन नहीं होने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जनजातीय बच्चों के हित से कोई समझौता नहीं होगा। छात्रों से संवाद कर उन्हें पढ़ाई पर फोकस रखने की प्रेरणा भी दी गई।

