अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
झाबुआ /मालवा की रम्य भूमि श्री रम्भापुर नगरी में स्थित श्री कुन्थुनाथ जिनप्रसाद एवं प्रभु श्री राजेन्द्रसूरि गुरु मंदिर की 12,वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंगलवार, 20 जनवरी को ध्वजारोहण महोत्सव एवं विविध धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्पन्न हुए।
उक्त जानकारी देते हुए नवकार संयोजक अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि यह जिनप्रसाद विश्वपूज्य, प्रातः स्मरणीय (दादा गुरुदेव प्रभु श्रीमद् विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी महाराजा के हस्त प्रतिष्ठित तथा पुण्यसम्राट, युगप्रभावक आचार्य श्रीमद् विजय जयन्तसेनसूरीश्वरजी महाराजा द्वारा पुनः प्रतिष्ठित है। महोत्सव में गच्छाधिपति धर्म भुषण आचार्य देव श्री मद् विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराजा एवं आचार्य देव श्री मद् विजय जयरत्न सुरीस्सवरजी महाराज साहेब के आज्ञानुवर्ती मुनिराज श्री डॉ. सिद्धरत्नविजयजी म.सा., मुनिराज श्री प्रशमसेनविजयजी म.सा. आदि ठाणा-5 का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रमों के क्रम में प्रातः 9.30 बजे श्री सत्तरभेदी पूजन, प्रातः 10.30 बजे ध्वजारोहण तथा दोपहर 12.15 बजे से स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया। विधिकारक के रूप में श्री आशीषजी जैन (जावरा) द्वारा विधियां सम्पन्न करवाई गई।
परमात्मा की ध्वजा एवं स्वामीवात्सल्य के लाभार्थी शा. मनोजजी, मुकेशजी नाकोड़ा झाबुआ , प्रथमजी, हार्दिकजी जैन (चण्डालिया परिवार, रम्भापुर-झाबुआ) तथा गुरुदेव की ध्वजा एवं स्वामीवात्सल्य के लाभार्थी शा. शरदजी, आशीषजी, जयन्तजी, भव्यजी जैन (बाफना परिवार, मेघनगर) रहें।
महोत्सव का आयोजन श्रीसौधर्मबृहत्तपोगच्छीय श्वेताम्बर मूर्तिपूजक त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ, अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् परिवार रम्भापुर के तत्वावधान में किया गया है। रंभापुर,झाबुआ एवं मेघनगर श्रीसंघ द्वारा समस्त धर्मालुजनों से कार्यक्रम में पधारकर शानदार कार्यक्रम की धर्म ध्वजा लहराने एवं अपना अमूल्य समय रंभापुर श्री संघ को देने के लिए आभार व्यक्त किया है एवं पुज्य श्री साधु भगवंतों द्वारा सम्पुर्ण मालवा श्री संघ को धर्मलाभ दिया गया है गया है।

