डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार डावर ने पुत्र के जन्मदिन पर CWSN छात्रावास के बालकों को दिया पार्टी बॉक्स। सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर दिव्यांग बालकों को मिली अनोखी सौगात ।

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा झाबुआ अभीतक 
झबुआ डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील कुमार डावर ने अपने सुपुत्र के जन्मदिन को सादे समारोह की बजाय सेवा के रूप में मनाने का संकल्प लेते हुए *CWSN छात्रावास, झाबुआ* में अध्ययनरत दिव्यांग बालकों को *पार्टी बॉक्स* की सौगात दी।

इस अवसर पर श्री डावर पत्नी विद्या डावर छात्रावास पहुंचे और सभी बालकों के साथ छात्रावास में स्थापित गणेशजी की आरती उतारकर अपने पुत्र का जन्मदिन मनाया । आरती उनके द्वारा लाए गए पार्टी बॉक्स पर चल कर की गई ।साथ ही वे बालको के लिए स्वल्पाहार प्रसाद भी लाये थे जिसे पाकर बालकों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।

इस दौरान दिव्यांग बालकों में खासा उत्साह और उमंग का माहौल रहा। बालकों ने संकेत में तालियों के साथ जन्मदिन की बधाई दी और डिप्टी कलेक्टर सर का आभार माना। छात्रावास अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह के आयोजन से विशेष आवश्यकता वाले बालकों में आत्मविश्वास और सामाजिक जुड़ाव की भावना बढ़ती है।

डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील कुमार डावर ने इस अवसर पर कहा कि _"खुशी बाँटने से बढ़ती है। मेरे बेटे के जन्मदिन पर इन बालकों की मुस्कान से बढ़कर कोई उपहार नहीं हो सकता। सेवा संकल्प अभियान हमें यही सिखाता है कि हम अपनी खुशियों को समाज के वंचित वर्ग के साथ साझा करें।"_

कार्यक्रम में शैलेंद्र सिंह राठौर एवं छात्रावास स्टाफ सहित  शिक्षकगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !