व्यापारी से मारपीट करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई ।

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा ( झाबुआ अभीतक)
झाबुआ। गत 15 जनवरी की शाम झाबुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य मार्ग पर एक व्यापारी के साथ वाहन हटाने की बात को लेकर हुई मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए झाबुआ थाना पुलिस द्वारा  सख्त कार्रवाई की गई। घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना प्रभारी आर.सी. भास्कर के नेतृत्व में उनका सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर जुलूस निकाला गया।
जुलूस के दौरान आरोपियों से अपने कृत्य पर पश्चाताप कराते हुए पीड़ित व्यापारी की दुकान पर ले जाकर स
सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य आम नागरिकों एवं व्यापारियों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना तथा असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना है। उल्लेखनीय हे कि इसी घटना के विरोध ओर आरोपियों की गिरफ्ताई को लेकर युवा व्यापारी एसोशिएशन ने बड़ी संख्या में थाना पहुंचकर ज्ञापन दिया ओर जल्द गिरफ्तारी की मांग भी करी थी ।
झाबुआ थाना प्रभारी आर सी भास्कर ने बताया कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !