झाबुआ महावीर बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां तेज, रविवार को प्रतिष्ठान रहेंगे बंद ।। कार्यक्रम की समिति गठित करी गई ।।

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
झाबुआ।=झाबुआ शहर में महावीर बस्ती का आगामी 18 जनवरी 2026, रविवार को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन को व्यापक और सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को स्थानीय निजी गार्डन में एक विशाल भोज बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विराट महावीर बस्ती हिन्दू सम्मेलन के जिला मीडिया प्रभारी कारसेवक योगेन्द्र नाहर ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिए 15 विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। 
बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन के दिन रविवार को शाम 4 बजे से महावीर बस्ती के समस्त प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रहेंगे तथा सामाजिक समरसता के प्रतीक स्वरूप किसी भी परिवार में चूल्हा नहीं जलेगा। साथ ही डिस्पोजल के उपयोग पर रोक लगाने का सुझाव भी सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।
बैठक में डॉक्टर के.के. त्रिवेदी, सामाजिक महासंघ के अध्यक्ष डॉक्टर नीरज राठोड़, संयोजक सहित कई समाजसेवियों ने बिना किसी दबाव के तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पंडित प्रकाश त्रिवेदी द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ने वातावरण को भावनात्मक बना दिया।
महावीर बस्ती हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह कार्यवाहक श्री आकाश चौहान तथा मुख्य अतिथि स्वामी श्री भारतानंद जी सरस्वती (पालघर, महाराष्ट्र) रहेंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भोजन, मंच, टेंट, अतिथि, जल, सांस्कृतिक, स्वागत, प्रबंधन एवं धन संग्रहण सहित विभिन्न समितियों को दायित्व सौंपे गए हैं। आयोजन के प्रचार-प्रसार हेतु महावीर बस्ती में विशाल जनजागरण रैली भी निकाली गई है।
समिति गठित करी गई ====
 भोजन निर्माण समिति= में घनश्याम भाटि, सुजान सांंखला , मनोहर मोदी 
भोजन वितरण व्यवस्था= में श्रीमती चेतना चौहान, श्रीमती रेखा शर्मा, एवं राकेश कटारा 

महावीर बस्ती साज सज्जा,
आशीष चतुर्वेदी एवं बंटु भदोरिया 

टेण्ट व्यवस्था, नीरज राठोड़, अजय पंवार 

मंच व्यवस्था, निलेश घोडावत एवं भावेश सोनी, 

प्रदर्शनी व्यवस्था, दिलीप कुशवाहा, पिंटू शर्मा 

अतिथि व्यवस्था, डाक्टर लोकेश दवे, अश्विनी शर्मा, मयंक रुनवाल,पराग रुनवाल,

पांडाल एवं बेठक व्यवस्था, सोरभ संघवी, शोभा भाभी,रेखा शर्मा,

जल व्यवस्था ,राजेश वर्मा एवं अन्य 

प्रबंधन व्यवस्था, डॉ के के त्रिवेदी, कोमलसिंह जी,हिरालाल पालिवाल, संतोष गेहलोत,

सांस्कृतिक व्यवस्था,प्रदीप जैन, उल्लास जैन,

स्वागत व्यवस्था, अजय रामावत, मोहन शर्मा, प्रशांत शर्मा 
पत्राचार व्यवस्था विश्वास शाह व अन्य 

सामग्री एवं धन संग्रहण, बबलु सकलेचा, पंकज मोगरा, दिनेश चोहान एवं अतिरिक्त व्यवस्था समिति का गठन कर दाईत्व सोप कर महावीर बस्ती में विशाल आमंत्रण जन जागरण (रेली)अभियान चलाया गया

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !