अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
झाबुआ=मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष डॉ क्षत्रवीर सिंह राठौर जी एवं महामंत्री श्री राकेश गुप्ता जी सहित संपूर्ण प्रांतीय इकाई के निरंतर, संगठित एवं अथक प्रयासों का सुखद परिणाम आज प्रदेश के समस्त शिक्षकों को प्राप्त हुआ है। प्राथमिक शिक्षक, सहायक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक तथा प्रधान अध्यापक से पदोन्नति उपरांत उच्च पदों पर आसीन व्याख्याता एवं प्राचार्य को चतुर्थ समयमान का लाभ प्रदान किया जाना शिक्षक हित में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय माना जा रहा है।
संगठन के संभागीय अध्यक्ष अनिल कोठारी ने बताया कि प्रदेश के संवेदनशील एवं शिक्षाविद् मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी_ द्वारा आज केबिनेट में लिया गया यह निर्णय न केवल शिक्षकों के लंबे समय से चले आ रहे न्यायोचित मांगों की पूर्ति करता है,* बल्कि उनके समर्पण, परिश्रम एवं सेवा भावना का यथोचित सम्मान भी करता है। इस निर्णय से हजारों शिक्षकों के आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक संबल में वृद्धि होगी, जिससे शिक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त एवं प्रेरणादायी बनेगी।
यह उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने विगत कई वर्षों से चतुर्थ समयमान की मांग को विभिन्न मंचों पर प्रभावी रूप से उठाया। *संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ क्षत्रवीर सिंह राठौर जी एवं महामंत्री श्री राकेश गुप्ता जी के नेतृत्व में* लगातार संवाद, ज्ञापन, बैठकें एवं सकारात्मक प्रयास किए गए, जिनका परिणाम आज साकार हुआ है। प्रांतीय इकाई के समर्पण, संगठनात्मक मजबूती और निरंतर प्रयास ने यह सिद्ध कर दिया कि संगठित प्रयासों से ही शिक्षक हितों की रक्षा संभव है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेश भर के शिक्षकों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इसे शिक्षक समाज की बड़ी जीत बताते हुए *मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय राव उदय प्रताप सिंह जी के प्रति आभार व्यक्त किया* है। साथ ही, संघ के नेतृत्व को इस उपलब्धि के लिए साधुवाद दिया जा रहा है।
निस्संदेह, चतुर्थ समयमान की स्वीकृति मध्य प्रदेश के शैक्षिक इतिहास में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी और आने वाले समय में शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षक मनोबल को नई ऊंचाइयों तक ले सका।
इस प्रस्ताव के कैबिनेट में आने पर स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय राव उदय प्रताप सिंह जी का प्रांताध्यक्ष डॉ क्षत्रवीर सिंह राठौर एवं महामंत्री राकेश गुप्ता ने मंत्रालय पहुंचकर उनका पुष्प गुच्छ एवं मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया म प्र शिक्षकसंघ जिलस झाबुआ से संघ के संभागीय अध्यक्ष अनिल कोठारी, झाबुआ जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पंचाल , जिलासचिव मानसिह बामनिया , जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश माली जिला संगठनमंत्री सुभाषचंद्र दुबे , जिला मुख्य परामर्शदाता सीमा त्रिवेदी दशमसिह चौहान खुशालसिह चौहान,कोमलसिह परमार गायत्री ईमलियार, लता आसोलिया,कलावती टाक,अनिता जाखड़ ,पदमा सेठ,हरिप्रिया निगम,कीर्ति देवल,संजय धानक सुभाष डामोर , अजीत भाबर हीरालाल चोहान,मंगल सिह पणदा यशवंत नायक अशोक खंडेलवाल,दीपसिह सिघार,सवसिह ढाकिया, विजय जैन संजय जैन दीपक टेलर ,यतीन्द्र डोसी,गुलसिह भूरिया,रमेश खपेड़ व जिले के सैकडों शिक्षको म प्र की शासन का का आभार माना । उक्त जानकारी संभागीय अध्यक्ष अनिल कोठारी द्वारा हमारे प्रतिनिधि को दी गई ।।

