अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
दौलत गोलानी जिला संवाद दाता)
झाबुआ। राष्ट्रीय गौ-सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन दुबे के निर्देश एवं जीसीसीआई (गौ आधारित उद्योगों का वैश्विक परिसंघ) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप धनराज गुप्ता के मार्गदर्शन तथा शारदा विद्या मंदिर के विशेष सहयोग गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर 29 अक्टूबर, बुधवार को पद्मजा गौशाला बिलिडोज में अभिनव एवं अनूठा आयोजन किया गया। जिसमें सभी गौ-माताओं को पुष्पमाला पहनाकर एवं चुनरी ओढ़ाकर सजाने के साथ भगवान श्रीकृष्ण एवं गौ-माता की तस्वीर के सम्मुख छप्पन प्रकार के भोग लगाए गए। बाद अतिथियों ने गौ-महाआरती की। तत्पश्चात् सभी गौ-माताओं को छप्पन भोग का आहार करवाया।
जानकारी देते हुए आरजीएसएस के जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी ने बताया कि बुधवार सुबह शारदा विद्या मंदिर बिलिडोज में भगवान श्रीकृष्ण एवं गौ-माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अलग-अलग प्रकार के छप्पन भोग सजाए गए। गौ-माता की तस्वीर के सम्मुख गौ-माता की सुंदर रांगोली का निर्माण एसवीएम स्कूल की छात्राओं द्वारा किया गया। दोपहर 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण एवं गौ-माता की महाआरती की गई। जिसमें अतिथि के रूप में भारतीय स्त्री शक्ति की राष्ट्रीय सचिव किरण शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत के गौ-सेवा संयोजक कमल शिंदे, राजपूत समाज अध्यक्ष शंभुसिंह चौहान, वरिष्ठ गोपालसिंह चौहान, मनोहरसिंह राठौर, विजयसिंह चौहान, महेन्द्रसिंह गेहलोत, कमलेशसिंह गेहलोत एवं नीमा समाज अध्यक्ष मनीष कोठारी, सचिव राकेश शाह, शारदा समूह के संचालक अथर्व शर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं आरजीएसएस एवं जीसीसीआई संस्था से जिलाध्यक्ष राजेश चौहान, जिला परामर्शदाता राकेश शाह, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र व्यास, जिला सचिव रितेश शर्मा, जिला सह-सचिव सतीश लाखेरी, जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी आदि ने भी शामिल होकर गौ-माता की आरती की। बाद सभी ने उत्साहपूर्वक भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण एवं गौ-माता के सामूहिक जयघोष लगाए। इस अवसर पर विशेष रूप से शारदा समूह की सीईओ अंबिका ट्वली एवं शारदा विद्या मंदिर अंग्रेजी माध्यम के उप-प्राचार्य मकरंद आचार्य भी मौजूद रहे।
अतिथियों का किया गया आत्मीय अभिनंदन
बाद अतिथियों एवं आरजीएस तथा जीसीसीआई के पदाधिकारियों के साथ उपस्थित स्कूल के विद्यार्थियों ने मिलकर गौ-माता एवं बछड़े की पूजन कर उन्हें छप्पन भोग का आहार करवाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजपूत समाज अध्यक्ष शंभुसिंह चौहान एवं वरिष्ठ गोपालसिंह चौहान ने गौ-माता की सेवा के इस पुनित कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की। आरजीएसएस जिलाध्यक्ष राजेश चौहान ने सभी को गोपाष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन आरजीएसएस महिला इकाई की जिला पदाधिकारी एवं एसवीएम स्कूल प्राचार्य डॉ. कंचन चौहान ने किया। पधारे सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ मातृशक्ति ललिता शर्मा एवं शशिकला शर्मा का भी पुष्पमाला से स्वागत भारतीय स्त्री शक्ति की राष्ट्रीय सचिव किरण शर्मा ने किया। अंत में सभी के प्रति आभार आरजीएसएस के जिला परामर्शदाता राकेश शाह ने माना।

