अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
झाबुआ = विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत झाबुआ जिले की सभी तीनों विधानसभा 193 झाबुआ, 194 थांदला तथा 195 पेटलावद ने 100 प्रतिशत ई-एफ डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि पर जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने सभी दलों को बधाई देते हुए कहा कि ई-एफ डिजिटाइजेशन का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना जिले की सामूहिक प्रतिबद्धता और मजबूत कार्य प्रणाली का परिणाम है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि झाबुआ जिला निर्वाचन व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी, तकनीकी रूप से सक्षम और समयबद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठा रहा है।
उन्होंने टीम द्वारा प्रदर्शित समन्वय, अनुशासन एवं तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी गुणवत्तापूर्ण कार्यप्रणाली को जारी रखना आवश्यक है।
इस महत्वपूर्ण सफलता में तीनों विधानसभाओं के ईआरओ, एईआरओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीईओ, सीएमओ, मास्टर ट्रेनर, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ टीम के साथ-साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी तथा कोटवारों एवं समस्त टीम का प्रशंसनीय योगदान रहा, जिन्होंने घर-घर सर्वेक्षण, जानकारी संग्रहण एवं सत्यापन कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
क्रमांक 32/1443

