अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
दौलत गोलानी ( जिला संवाददाता)
झाबुआ। राष्ट्रीय गौ-सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन दुबे के निर्देशानुसार आरजीएसएस की जिला इकाई द्वारा 2 नवंबर, रविवार सुबह 9.30 बजे से शारदा विद्या मंदिर बिलिडोज स्थित पद्मजा गौशाला में युवा भजन गायक उमेश पांडे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना एवं ईश्वर से उन्हें जल्द ही पूर्णतः स्वस्थ करने हेतु जीव सेवा के तहत गौ-माताओं को पोष्टीक करवाया गया। बाद सुबह 10 से दोपहर 12 बजे पद्मजा गौशाला में स्वास्थ्य शिविर रखा गया। जिसमें पशु चिकित्सालय झाबुआ के वरिष्ठ सेवाभावी चिकित्सक डॉ. रमेश भूरिया ने समस्त गौ-माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर लंपि वायरस से रोकथाम के दृष्टिगत सभी को टीके लगाए गए। कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. रमेश भूरिया का आरजीएसएस द्वारा सम्मान भी किया गया।
राष्ट्रीय गौ-सेवा संघ के जिला परामर्शदाता शंभुसिंह चौहान, जिला संगठन मंत्री राकेश शाह, जिलाध्यक्ष राजेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र व्यास, जिला सह-सचिव रितेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी आदि ने सर्वप्रथम पद्मजा गौशाला में गौ-माताओं को पोष्टीक आहार के रूप में फल एवं हरी सब्जियां खिलाई। बाद गौशाला की व्यवस्थाएं देखी गई। पशु चिकित्सालय के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर लगाकर गौशाला में निवासरत में करीब 30 गौमाता एवं बछड़ों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ एक गौमाता के बछड़े के पैर पर हल्की चोट होने से उसका उपचार आरजीएसएस के सह-सचिव रितेश शर्मा के सहयोग से करवाने के साथ सभी गौ-माताओं एवं बछड़ों को टीके लगाए गए। यह कार्यक्रम करीब 2 घंटे तक चला।
पशु चिकित्सक डॉ. रमेश भूरिया का किया सम्मान
इस अवसर पर आरजीएसएस के सभी पदाधिकारियों ने ईश्वर से युवा भजक गायक उमेश पांडे के जल्द ही पूर्णतः स्वस्थ होकर घर लौटने हेतु प्रार्थना भी की। समापन पर पशु चिकित्सक डॉ. रमेश भूरिया द्वारा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में निर्बाध रूप से प्रदान की जा रहीं जीव सेवा के लिए उनका आरजीएसएस ने शाल-श्रीफल से अभिनंदन कर सेवाओं की सराहना की। अंत में आभार आरजीएसएस के जिलाध्यक्ष राजेश चौहान ने माना।

