अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)
झाबुआ। जिले में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। 24 मई से 30 मई 2026 तक डीआरपी लाइन मैदान झाबुआ में आयोजित होने वाले इस नेशनल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में देशभर की 8 महिला टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन राजा क्लब झाबुआ द्वारा किया जा रहा है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को लेकर जिले में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने, सुरक्षा, चिकित्सा एवं खेल सुविधाओं की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को बड़ा मंच प्रदान करना और युवाओं में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाना है।
*यह टीमें लेगी हिस्सा ======*
सरदारपुर स्पोर्ट्स क्लब,रियल बंगलौर एफसी,बलिया फुटबॉल क्लब यूपी,मुरैना फुटबॉल क्लब,स्किलर फुटबॉल एकेडमी, जालंधर
रायसेन एफसी,इनफोकस फुटबॉल एकेडमी कोलकाता ,छिंदवाड़ा फुटबॉल क्लब ।
टूर्नामेंट के विजेता टीम को 51 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिन्हें देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है।
आयोजन समिति में स्पर्धा अध्यक्ष अशोक जी शर्मा रहेंगे, जबकि समन्वयक की जिम्मेदारी शैलेन्द्र पाल सरदारपुर संभालेंगे। प्रतियोगिता के संयोजक उमंग सक्सेना एवं अमजद ख़ान रहेंगे। वहीं सह संयोजक के रूप में राहुल चौहान एवं मोनू डांगी अपनी सेवाएं देंगे।
प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये के प्रायोजक अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर डॉ. चारुलता दवे रहेंगी, जबकि द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपये कविता जी सिंगार द्वारा प्रदान किया जाएगा। समस्त ट्रॉफियों का सहयोग अमन इलेक्ट्रॉनिक्स के अतिशय देशलहरा द्वारा किया जा रहा है। मोमेंटो रोटरी ट्रस्ट झाबुआ एवं रोटरी क्लब झाबुआ द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।आयोजन में विशेष सहयोग विश्वास जी सोनी थांदला एवं बिट्टू जी सिंगार झाबुआ का रहेगा।राजा क्लब झाबुआ के पदाधिकारियों ने बताया कि महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने की दिशा में यह आयोजन जिले के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। आयोजन समिति ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक उमंग सक्सेना द्वारा दी गई।

