मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा भोपाल में आयोजित दीपावली मिलन समारोह संपन्न।।सरकार कर्मचारी कल्याण और व्यवस्था को जन-हितैषी बनाने के लिये लगातार कार्य किया जा रहा है= मुख्यमंत्री , झाबुआ ज़िले से राकेश परमार ज़िला संयोजक के नेतृत्व में सैकड़ों सदस्यों ने सम्मेलन में शिरकत की ।

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
झाबुआ =मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह सम्मन हुआ । उक्त सम्मेलन में मुख्यमंत्री. डॉ मोहन यादव, माननीय विधायक भगवानदास सबनानी,  भारतीय मज़दूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय संजय सिंह,प्रदेश महामंत्री माननीय कुलदीप गुर्जर , मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह  एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव मंचासीन रहे ।  सरकार कर्मचारी कल्याण और व्यवस्था को जन-हितैषी बनाने के लिये लगातार कार्य किया जा रहा है। कर्मचारियों हित मे अनेक निर्णय लिए जा रहे है।
माननीय मुख्यमंत्री  जी की निम्न  घोषणा की जिसका सादर आभार- -
- अधिकारी कर्मचारी की वेतन विसंगतियों, पदनाम परिवर्तन, और समस्याओं के निराकरण हेतु सेवानिवृत्त अधिकारी की अध्यक्षता के कर्मचारी आयोग का गठन होगा।
-अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नति के मामले का निराकरण जल्‍द ही होगा।

-इससे लगभग 4 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और 2 लाख नए पद भी सृजित होंगे।

-भर्ती प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए यूपीएससी की तर्ज पर एक ही परीक्षा करा कर  सभी भर्तियाँ कराई जाएंगी। 

-पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन किया जा रहा है। पुलिस विभाग में 20 हजार से अधिक रिक्त पदों में से हर वर्ष लगभग 7,500 पदों पर भर्ती करेंगे।
झाबुआ ज़िले से राकेश परमार ज़िला संयोजक के नेतृत्व में सैकड़ों सदस्यों ने भोपाल में म प्र राज्य कर्मचारी संघ के द्वारा आयोजित दीपावाली मिलन समारोह में सहभागिता की गई। माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव का जिला पदाधिकारियों द्वारा अभिवादन किया गया।
झाबुआ ज़िले से विशेष रूप से मोहन प्रजापति, सौरभ पोरवाल, प्रकाश पालीवाल, शैलेन्द्र पंवार एवं विभिन्न विकासखंड एवं तहसील पदाधिकारियों के द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उक्त जानकारी जिला सयोजक राकेश परमार द्वारा दी गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !