लोक उपयोगी सेवाओं के लिये लोक अदालत की प्रकिया एवं जागरूकता के संबंध में कार्यशाला संपन्न

JHABUA ABHITAK


 अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)

दौलत गोलानी (झाबुआ) :- दिनांक 23.09.2020 को ए.डी.आर. सेंटर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय झाबुआ में जन उपयोग के लिये लोक उपयोगी सेवाओं जैसे- वायु, सड़क, जल मार्ग द्वारा यात्रियों या माल वहन के लिये यातायात सेवा, डाक, तार या टेलीफोन सेवा, किसी स्थापन द्वारा जनता का विद्युत, प्रकाश या जल का प्रदाय, सार्वजनिक मल वहन या स्वच्छता प्रणाली, अस्पताल या औषधालय सेवा, बीमा सेवा से संबंधित विवादों का निराकरण, बैकिंग एवं वित्तीय संस्थानों, शैक्षिक या शैक्षणिक संस्थानों या आवास और भू-संपदा सेवा आदि के लिए स्थायी एवं निरंतर लोक अदालत की प्रक्रिया और इसके संबंध में जागरूकता के प्रचार-प्रसार के लिये कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमान राजेश कुमार गुप्ता ने उद्बोधन में लोक उपयोगी सेवाओं की प्रदाय हेतु अधिवक्ताओं और पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न जन उपयोगी सेवाओं के प्रदाय हेतु लाभ लेने की समझाईस दी। लोक उपयोगी सेवाओं के प्रदाय हेतु स्थायी एवं निरंतर लोक अदालत के लिये अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पदेन अध्यक्ष (पीठासीन न्यायाधीश) लोक अदालत राजपत्र के द्वारा अधिसूचित किया गया है इसी प्रकार लोक उपयोगी लोक अदालत के पदेन सदस्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झाबुआ एवं कार्यपालन यंत्री सिविल लोक निर्माण विभाग झाबुआ को नामित किया गया है। प्रत्येक शुक्रवार को लोक अदालत की बैठक आयोजित की जावेगी जिसमें आम नागरिक, पेयजल प्रदाय, स्ट्रीट लाईट, यातायात सेवा जैसी जन उपयोगी सेवाओं के प्रदाय या सेवाओं में कमी आदि की स्थिति में लोक उपयोगी लोक अदालत में मामला प्रस्तुत कर सकते है। जिसमें कोई भी न्याय शुल्क देय नहीं है तथा लोक अदातल का अवार्ड सिविल कोर्ट की डिक्री की तरह प्रभावशील रहता है। कार्यशाला एवं जागरूकता शिविर में विशेष न्यायाधीश श्री महेश शर्मा, अपर जिला न्यायाधीश श्री राजेश देवलिया, श्री सुनील मालवीय, श्री संजय चौहान, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री गौरव प्रज्ञानन, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री राजकुमार चौहान, श्री हर्ष ठाकुर, श्री अंशुल जैन, सुश्री प्रतिभा वास्कले, सुश्री अंजली सिंह, ट्रेनी जज श्री रवि तंवर, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मुकेश कौशल, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग श्री डी.के. शुक्ला एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी श्री एस.एस. गडेरिया, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री बी.एल. सोनी, अधिवक्ता श्री शरद शुक्ला, श्री मनीष कानूनगों, श्री अखिलेश संघवी, सुश्री प्रतिभा सोनी एवं अन्य अधिवक्ता कार्यशाला में उपस्थित रहें।


                                                                 


                                    

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !