सेवा-संकल्प अभियान में 142 यूनिट रक्तदान, जिले में 1000 यूनिट का लक्ष्य ।।पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधियों ,अधिकारियों ,ने किया रक्तदान

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)
झाबुआ। सेवा-संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य तथा प्रमुख सचिव वन एवं आनंद विभाग राघवेन्द्र कुमार सिंह के विशेष आतिथ्य में हुआ।
 शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस व होमगार्ड जवानों, एनसीसी कैडेट्स, युवाओं और पत्रकारों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी रक्तदान कर सहभागिता की। शिविर में कुल 142 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। सेवा-संकल्प अभियान की अवधि में जिले में 1000 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसके साथ ही समस्त लैब तकनीशियन स्टाफ एवं नर्सिंग स्टाफ ने शिविर की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता की। विभिन्न स्थानों पर रक्तदान गतिविधियों के माध्यम से अभियान के दौरान अधिक से अधिक नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
मंत्री निर्मला भूरिया ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर सीएस सोलंकी सहित जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे ।
शिविर के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सीएमएचओ डॉ. एम.एल. चोपड़ा, डीएचओ डॉ. जितिन भार्गव, डीएचओ डॉ. हंद्रा देवड़ा, डीएचओ एवं रक्तदान शिविर के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित डामोर, डॉ. संदीप चोपड़ा, डॉ. के.एल. पाटीदार, डॉ. पर्व बघेल, डॉ. रचित सिंह सिसोदिया, डीपीएम आर.आर. खन्ना एवं डॉ. जयश स्वर्णकार सहित चिकित्सकीय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !