विशाल चल समारोह में फिर से बनाया इतिहास देष के कौने कौने से आये कलाकारो ने अपनी प्रस्तुतियां देकर किया मनोरंजन राजवाडा मित्र मंडल ने किया सभी दलो का स्वागत

rakeshpotdda




अमित शर्मा। झाबुआ अभीतक
राकेश पोद्दार


झाबुआ। आचार संहिता लगने के बाद भी श्रृद्धा का सागर झाबुआ में श्री नवदूर्गा महोत्सव समिति राजगढ नाका मित्र मंडल द्वारा निकाले गये विशाल चल समारोह में बुधवार को दिखाई दिया। राजगढ नाका मित्र मंडल के शैलेष दुबें, ओम शर्मा एवं उनकेी टीम प्रभारी संजय शाह, सौरभ जायसवाल, ईरशाद कुरैशी सहित दर्जनो कार्यकत्र्ताओं प्रभारियांे एवं सह प्रभारियो की योजनाबद्ध की व्यवस्था के चलते दोपहर 12.30 बजे से शहनाई गार्डन से निकली माता रानी की विशाल शौभायात्रा एवं चल समारोह में इस वर्ष पुनः किर्तीमान स्थापित किया। स्थानिय बस स्टैण्ड पर करीब 70 हजार से अधिक जनसमुदाय का सैलाब अनुशासन बद्ध होकर 19 दलो के कार्यक्रमों को करीब 4 घंटे तक निहारता रहा। चल समारोह परम्परागत रूप से भगवान गणेश के प्रति गजराज हाथी की अगवाई मंे प्रारंभ हुआ। कडाबीन प्रदर्शन ने महौल को गर्माहाट दी। वीके भूरिया गु्रप द्वारा अपनी प्रस्तुुती के अलावा गंेडी नृत्य एवं लवनेश पुरोहित के दल ने कार्यक्रम को चार चांद लगाये। सबसे अधिक आकर्षण टैगोर नगर मित्र मंडल मंुबंई की मटकी फोंड टीम ने देकर तालिया बटोरी। योगी आदित्यनाथ की प्रतिकृति के रूप में कलाकार ने अपनी उपस्थिती से सभी को मोहित किया। बसंता गु्रप मणिपुर की पंथाईबी जागोई मरूप टीम का राधा कृष्ण नृत्य, महाराष्ट्र की लावणी नृत्य, राष्ट्रख्याती प्राप्ती दल स्वनील विधाते के दल की प्रस्तुती ने दर्शको को बांधे रखा ओर लोगो ने कर्तल ध्वनी से इसे पसंद किया। राजमाता सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय ग्वालियर की बेटिया ने आकर्षक कालाबेििलया राजस्थानी नृत्य देकर लोगो को आल्हादित किया। वही मुर्शिदाबाद रेैबेनशे एकेडमी पश्चिमी बंगाल के कलाकारों ने एक से बढकर एक हैरत अंगेज प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को अंचंभित किया।
शौभायात्रा के दौरान आशीर्वाद देने महा मंडलेश्वर स्वामी परमाणंदजी महाराज ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुये नवरात्री पर्व पर सभी लोगो को बधाईयां दी। इस अवसर पर क्षेत्रिय विधायक शांतिलाल बिलवाल, धनसिंह बारिया, ओम शर्मा, मनोहर सेठिया, सोमसिंह सोलंकी, सहित बडी संख्या मंे गणमान्यजन मे उपस्थित रहे।
शौभायात्रा मेें लोकगीतकार अर्जुन आर मेडा ने आदिवासी गीत प्रस्तुत करके हजारो की संख्या में लोगो को थीरकने पर बाध्य कर दिया। वही स्थानिय कलाकार श्री पड्या एवं बैरागी द्वारा प्रस्तुत काल भैरव की झांकी ने भी लोगो का मन जिता । वही असम की तीवा डांस पार्टी ने जाॅयदेव देका के नेतृत्व में अपनी नृत्य प्रस्तुती से दर्शको को लुभाया। संतों की सवारी में पीपलखुटा के संत श्री ने लोेगो को आर्शीवाद देकर नवरात्री की शुभेच्छाएं व्यक्त की। मुबंई की मटकी फोड दल टैगोर नगर मित्र मंडल की महिलाओ ने गांेविन्दा की भूमिका अदा करते हुये बस स्टैण्ड पर मटकी फोडकर सभी को आकर्षित किया। वही दल के साथ आये मिस्टर एशिया ने अपनी बाॅडी बिल्डींग की प्रस्तुति देकर सबको आकर्षित किया। कालोल गुजरात के अमर बैंड ने संगीत की स्वर लहरियो से दर्शको का काफी मनोरंजन किया। वही प्रसिद्ध आदिवासी लोकगीत कलाकार कमलेश बारोट, विक्रम चैहान, रेखा रबाडी, एवं महक दिवान ने आदिवासी लोकगीतो से व्यापक मनोरंजन किया। वही स्टार भारत चैनल की प्रमुख कलाकारा भूमिका गुरूंग उर्फ निमकी कुमारी ने अपनी अदाओे से एवं डायलाॅग बोलकर युवा वर्ग का बेहद शानदार मनोरंजन किया। माताश्री की आकर्षक प्रतिमा का चल समारोह मे विशेष आकर्षण रहा।
चल समारोह नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ राजवाडा चैक पहुचा जहां पर सभी 19 दलो का राजवाडा मित्र मंडल के सरंक्षक ब्रजेन्द्र शर्मा चून्नु एवं मित्र मंडल के पदाधिकारियो ने पुष्प माला पहनाकर प्रत्येक दल का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। करीब दो से तीन घंटे तक राजवाडा चैक खचाखच भरा रहा जहां सभी दलो ने अपनी प्रस्तुतियां देकर हजारो की संख्या में उपस्थित लोागो का मनोरंजन किया। राजवाडा से नेहरू मार्ग, कालका माता, सिंचाई काॅलोनी होते हुये राजगढ नाके पर पहुचा। जहा पर सभी दलो ने अपनी प्रस्तुतियां दी तथा हजारो की संख्या में वहा पर उपस्थित लोगो का मनोरंजन किया। नगर में जगह जगह इस भव्य ऐतिहासिक शौभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। तथा राजगढ नाका मित्र मंडल एवं नवदूर्गा महोत्सव समिति के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई।







एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !