राजवाड़ा एवं राजगढ़ नाका गरबा पांडाल पर पैर रखने तक की नहीं बच रहीं जगह नवरात्रि के अंतिम दिनों में गरबा पांडालों पर उमड़ रहीं भारी भीड़

rakeshpotdda







अमीत शर्मा। झाबुआ अभीतक
राकेश पोद्दार जिला प्रतिनिधि


झाबुआ। नवरात्रि पर्व जैसे-जैसे समापन की ओर बढ़ रहा है, गरबा खेलने एवं देखने वालों की भीड़ में अत्यधिक वृद्धि होती जा रहीं है। गरबा पांडाल जहां गरबा खेलने वालो की भीड़ से खचाखच भर रहे है तो देखने वाले दर्षक भी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर गरबों के प्रारंभ से लेकर समापन तक रूककर भजनों एवं धार्मिक गीतों के साथ गरबों खेलने वालों का भारी उत्साहवर्धन कर रहे है। 
पर्व के छटवे दिन सोमवार रात षहर के दोनो प्रमुख पांडाल राजवाड़ा एवं राजगढ़ नाका पर गरबा खेलने एवं देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। राजवाड़ा पर इदंौर की आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा प्रस्तुत भजनों एवं गरबों गीतों के साथ फिल्मी गीतांे का समावेष कर गरबा खेल रहे युवक-युवतियांें एवं बालक-बालिकाओं में उत्साह में अभिवृद्धि की जा रहीं है। सोमवार रात 11.30 बजे यहां स्थिति यह थी कि गरबा पांडाल के अंदर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। पूरा पांडाल गरबा करने वालों की भीड़ से भर गया। दूधिया रोषनी से चकाचैंध राजवाड़ा गरबा खेलने एवं देखने वालों की भीड़ से खचाखच भरा रहा। सुंदर नजारा देखते ही बना। बालिकाएं एवं युवतियां चटकिले एवं आकर्षक परिधानां में सजकर गरबा पांडालों पर गरबा खेलने पहुंची। इस दौरान कई बालिकाएं एवं युवतियां गुजरात एवं राजस्थानी वेषभूषा में भी सजी दिखाई दी तो वहीं युवकों ने भी नए परिधान पहकर सजकर गरबों का आनंद लिया। 
राजगढ़ नाका पर महिलाओं की लिए अलग से बैठक व्यवस्था
राजगढ़ नाका पर भी पर्व के छटवे दिन सोमवार रात गरबों का षानदार रंग जमा। यहां आसपास के कस्बों से सैकड़ांें की संख्या में युवक-युवतियां एवं बालक-बालिकओं ने पहुंचकर गरबा रास किया। राजगढ़ नाका पर महिलाओं के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। सोमवार रात यहां महिलाओं की जर्बदस्त भीड़ रहीं। राजगढ़ नाका पर सोमवार को मध्य रात करीब 2.30 बजे तक गरबों का आयोजन हुआ। 
बुनियादी हाईस्कूल एवं कालिका माता परिसर में जम रहा रंग
इसके साथ ही गरबों का रंग षहर के बुनियादी हाईस्कूल मैदान एवं कालिका माता परिसर में भी जम रहा है। बुनियादी हाईस्कूल मैदान पर सोमवार रात गरबों का आनंद लेने सकल व्यापारी संघ नीरजसिंह राठौर, सचिव पंकज जैन ‘मोगरा’, उपाध्यक्ष कमलेष पटेल, सह-सचिव हरिष षाह लालाभाई, कोषाध्यक्ष राजेष षाह, विकास षाह, हार्दिक अरोड़ा आदि पहुंचे और गरबा खेलने वालों को प्रोत्साहित किया। कालिका माता मंदिर पर प्रतिदिन रात्रि मंे 1 से डेढ़ घंटे तक गरबे हो रहे है। जिसमें छोटे बच्चों द्वारा सज-धजकर प्रस्तुति दी जा रहंी है। 






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !