"लक्ष्मीनगर विकास समिति" के दीपावली मिलन समारोह मे "नपा अध्यक्ष" बारिया ने सभी समस्याओं के निराकरण की घोषणा की

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा 
झाबुआ ।  लक्ष्मीनगर विकास समिति द्वारा रविवार रात्रि को नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, भाजपा प्रदेष कार्यसमिति के सदस्य षैलेश दुबे, के मुख्य आतिथ्य में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सकल व्यापारी संघ एवं लक्ष्मीनगर विकास नगर समिति के अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर, समाजसेवी मनोज भाटी, पार्शद जमुना वाखला, सईदुल्ला खान, संजय डाबी,डा.एपी पाठक, अमीत शर्मा मुकेष बैरागी सहित बडी संख्या में लक्ष्मीनगर के रहवासी बडी संख्या में उपस्थित थे । इस अवसर पर अतिथियों का पुश्पमालाओं से स्वागत किया गया । लक्ष्मीनगर समिति के अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर ने अपने संबोधन सभी को दीपावली पर्व की मंगलकामनायें देते हुए कहा कि इस कालोनेी में 90 घर होकर 500 से अधिक लोग निवासरत है। कालोनी में केवल षगुन गार्डन से लेकर सरस्वती मंदिर तक ही रोड बना हुआ है । पूरी कालोनी में रोड  नाम की कोई चिज ही नही बची है । वही पेयजल संकट के निवारण के लिये मात्र एक हेंड पंप ही उपलब्ध है यहां एक हेंड पप के खनन की ओर और आवष्यकता है ।कालोनी की पाई लाईन पूरी तरह डेमेज हो चुकी है। विवेकानंद कालोनी से लक्ष्मीनगर को जाडने वाले मार्ग का पुलिया बनाया जाना बहुत जरूरी है । मात्र एक  महिला  सफाई कर्मी के भरोसे ही यहां की सफाई व्यवस्था चल रही है । उन्होने नवीन पेयजल योजना के क्रियान्वयन को दख्ेाते हुए पाईप र्लान की जगह छोड कर नवीन रोड निर्माण की मांग नगरपालिका अध्यक्ष से करते हुए पूर्व में समय समय पर दिये गये सहयोग के लिये उनका धन्यवाद ज्ञापित किया ।
विशेश अतिथि प्रदेष भाजपा कार्यसमिति के सदस्य शेलेश दुबे ने अपने उदबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन ने परस्पर एक दूसरे से मिल कर समस्याओं के निवारण  में मार्ग निकलता है । परस्पर मिलना हारे सांस्कृति राश्ट्रवाद का  प्रतिक है । श्री दुबे ने नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया के कार्यकाल में नगर में हुए एतिहासिक विकास का जिक्र करते हुए कहा कि  पूर्व में कांग्रेस की परिशद  की तुलना में इनके 4 वर्श के कार्यकाल में नगर की तस्वीर ही बदल चुकी है । 1972 में मात्र 8 हजार लोगों के लिये बनी पेयजल योजना  से अभी तक नगर को जल प्रदान हो रहा था । आज नगर की जनसंख्या 50 हजार से उपर हो चुकी है और आगामी 50 वर्शो में  यहां की जनता को पेयजल की परेषानी नही हो इसके लिये  हम लोगों ने जनजागरण चला कर  और हमारे संकल्प को  साकारता मिली है और नगर की पेयजल समस्या के निवारण के लिये 31 करोड की लागत का साढे बारह मीटर का भव्य बैराज का निर्माण कार्य प्रारंभ निर्माण एजेंसी नवभारत बिल्डकान द्वारा प्रारंभ किया जाचुका है ।वही नगर में पाईप लाईन बिछाने का काम भी प्राची इन्फा्रस्ट्रक्चर ने प्रांरंभ कर दिया है और आगामी दो सालों में झाबुआ नगर को भरपुर पानी उपलब्ध हो सकें । लक्ष्मीनगर की समस्याओ की जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि वार्डद्य 17 नगर का सबसे बडा वार्ड है और यहां की समस्यायेंह ल करना नगरपालिका की नैतिक जिम्मवारी है । उन्होने कहा कि हम भाग्यषाली है कि हम अच्छी सरकारों के साये में ष्वास ले रहे है और नगर के विकास के लिये धैर्य के साथ इस आन्दोलन को आगे बढाते रहेगें ।
मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया ने अपने उदबोधन में सभी को दीपावली, दषहरा पर्व की षुभकमनायें देते हुए कहा कि मेरे लिये यह खेद की बात है कि पिछले लम्बे अरसे से मै नही आ पाया । उन्होने कहा की लक्ष्मीनगर में रोड निर्माण के लिये 23 लाख 50 हजार की राषि स्वीकृत होकर देवेन्द्र पटेल ठेकेदार द्वारा आगामी 10 दिनों में रोड निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जावेगा । नल जल योजना की पाईप लाईन के को बिछाने का काम रोड निर्माण के पूर्व ही आगाीम 2-4 दिनों में चिफ इंजिनियर से मुआयना करवा कर ले आउट डाल दिया जावेगा और उसी के नाम से रोड निर्माण का कार्य षुरू हो जायेगा ।आगामी 2 माह में यहां की सभी समस्याओं का षत प्रतिषत निराकरण का करने का भरोसा देते हुए उन्होने लक्ष्मीनगर में एक नवीन हेड पंप तत्काल खनन  करवाने तथा 2 सफाई कर्मियों की व्यवस्था करने की घोशणा करतल ध्वति के बीच की । श्री बारिया ने बताया कि विवेकानंद कालोनी से लक्ष्मीनगर को जोडने वाली पुलिया का ठेका जिस ठेकेदार को दिया था उसने काम नही करवाया अतः फिर से टेडर करवाये गये है और अगले दो माह में यह समस्या भी हल हो जायेगी । श्री बारिया द्वारा  लक्ष्मी नगर विकास समिति को आयोजन के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।


कार्यक्रम का संचालन मुकेष बैरागी एडवोकेट ने किया तथा आभार प्रदर्षन अमीत शर्मा ने व्यक्त किया । इस अवसर पर स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !