पंजाबी और सिन्धी समाज ने शहर में निकाली प्रभात फैरी

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा 
झाबुआ। गुरूनानकजी की जयंती पर पंजाबी और सींधी समाज द्वारा मिलकर शहर में सोमवार को अलसुबह सुबह साढ़े 5 बजे प्रभात फैरी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में दोनो समाज के लोगों के साथ अन्य समाज के महिला-पुरूश भी इसमे षामिल हुए। इस दौरान भजनों के साथ गुरूनानकजी के जमकर जयकारे भी लगाए गए। प्रभात फैरी की षुरूआत स्थानीय सिद्धेष्वर कालोनी में सुभाश छाबड़ा के निवास स्थान से हुई। जिसमें आगे वाहन पर गुरूनानकजी का चित्र विराजमान किया गया। इसके पीछे महिला और अंत में पुरूश जयघोश लगाए हुए चले। इस दौरान ढोल एवं संगीत पर भजनों की भी प्रस्तुति दी गई। यह चल समारोह सिद्धेष्वर कालोनी, थांदला गेट, बाबेल चैराहा, आजाद चैक, राजवाड़ा चैक, लक्ष्मीबाई मार्ग, रूनवाल बाजार, थांदला गेट, मेन बाजार, बस स्टेंड स्थित फव्वारा चैक होते हुए पुनः श्री छाबड़ा के निवास पर पहुंचा। तत्पश्चात् यहां सभी समाजजनों द्वारा सामूहिक रूप से अरदास पढ़ी गई। अरदास पीजी कालेज के वरिश्ठ प्राध्यापक डा. रविन्द्रसिंह ने पढाई। पश्चात् जो बोल सो निहाल .... सत् श्री अकाल, वाहे गुरूजी दा खालसा .... वाहे गुरूजी दी फतेह .... के जमकर जयघोश लगाए गएं। तत्पष्चात् प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर पंजाबी समाज से एमके खुराना, श्रीमती खुराना बालसिंहजी, सुभाश छाबड़ा, श्रीमती छाबड़ा, सींधी समाज से सुभाश गिदवाणी, श्रीमती गिधवानी, चावला, श्रीमती चावला, मनोज गुरमानी, नरेन्द्र गोलानी, दौलत गोलानी, सोनू गिरधाणी के अलावा मार्निंग क्लब के कमलेष पटेल, सरिता जोषी, रष्मि जोषी सहित अन्य महिलाएं एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !