अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)
झाबुआ= अखिल भारतीय श्री सौधर्म ब्रहदतपागच्छिय त्रिस्तुतिक श्रीसंघ की मध्यप्रदेश इकाई की प्रदेश कार्यकारिणी में सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट श्री हर्ष मेहता को प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय मोदी द्वारा संघ का प्रदेश संयोजक (विधि प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया है। श्री मेहता प्रमुख कानूनी सलाहकार के रूप में श्री संघ में अपनी अहम एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभायेंगे ।।
उक्त नियुक्ति मोहनखेड़ा महातीर्थ से संचालित होने वाले त्रिस्तुतिक संघ द्वारा की गई है। श्री हर्ष जी मेहता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रादेशिक स्तर पर सौंपी गई है, जिसमें आगामी दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी की द्विशताब्दी के ऐतिहासिक, अलौकिक एवं अनुपम कार्यक्रमों से संबंधित कार्यों की भी प्रमुख जिम्मेदारी शामिल रहेगी।
दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी जी की द्वि-शताब्दी के अवसर पर देशभर में भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है, जिनकी तैयारियों में भी वर्तमान कार्यकारिणी की अहम भूमिका रहेगी ।। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर मोहनखेड़ा ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री सुजान सेठ, जयसिंह जैन, स्वप्निल कोठारी, दीपक जैन (टीनू)* सहित अनेक गणमान्य नागरिकों, समाज बंधुओं एवं संघ के पदाधिकारियों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सभी शुभचिंतकों ने श्री हर्ष मेहता के लिए अनंत मंगल की कामना करते हुए व्यक्त किया कि उनकी विधि विशेषज्ञता एवं संगठन कौशल से संघ की विधि संबंधी गतिविधियां नई ऊंचाइयों को छूएंगी और दादा गुरुदेव की द्विशताब्दी महोत्सव तैयारियां सफलतापूर्वक संपन्न होंगी।

