गायत्री शक्तिपीठ का 16 स्थापना दिवस रविवार (13 मई) को,51 घरों मे एक साथ होगे यज्ञ।

JHABUA ABHITAK

(अमित शर्मा)
झाबुआ 12 मई। गायत्री शक्तिपीठ बसंत कालोनी पर 16 वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर के 51 घरों मे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गायत्री यज्ञ संपन्न करवाए जाएंगे।
शक्तिपीठ के प्रमुख ट्रस्टी एसएस पुरोहित ने बताया कि वर्ष 2002 मे बसंत कालोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर मां गायत्री , मां दुर्गा, मां लक्ष्मी जी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। तब से हर वर्ष मई माह मे यज्ञ की श्रृखला चलाई जा रही है। इस वर्श भी 13 मई रविवार को नगर के 51 घरो मे एक साथ एक ही समय मे यज्ञ संपन्न कराए जाएंगे। श्री पुरोहित ने बताया की यज्ञ संपन्न कराने के लिए पेटलावद, जोबट, अलिराजपुर, मेघनगर, थांदला सहित स्थानीय शक्तिपीठ से यज्ञाचार्य आएंगे। कार्यकर्ता श्री विनोद जायसवाल, एन पी गुप्ता,  दिनेश डांगी, अरूण अरोडा , श्याम त्रिवेदी, विनोद गुप्ता , दिपक त्रिवेदी , प्रशांत मलिक द्वारा यज्ञ की सामग्री परिवारों तक पहुचाई जा चुकी है। शक्तिपीठ पर महिला मंडल की सदस्य स्नेहला पुरोहित, रचना त्रिवेदी, गुणमाला डांगी, सुजाता जायसवाल द्वारा आयोजन की तैयारिया की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !