शक्तिपीठ की स्थापना दिवस पर वैदिक मंत्रों के साथ गायत्री यज्ञ संपन्न।

JHABUA ABHITAK

(अमित शर्मा)
झाबुआ अभीतक----
झाबुआ 13 मई। गायत्री महामंत्र के उच्चारण के साथ गायत्री शक्तिपीठ  (बसंत कालोनी) का स्थापना दिवस हर्शोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
नगर के 51 परिवारों मे एक साथ एक समय पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ मे आहुतियां दी गई। जिससे वातावरण यज्ञमय हो गया। 
स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ बसंत कालोनी पर 16 वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ गायत्री परिजनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर के 51 परिवारों मे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गायत्री यज्ञ संपन्न कराया गया। जिले की पेटलावद शक्तिपीठ से हेमंत शुक्ला , जीवन भटट, थांदला से अंतरसिंह रावत, मेघनगर से एमएल चैहान, दोहाद से श्री मेहता, सहित कई महिला पुरूष कार्यकर्ता यज्ञाचार्य के रूप मे प्रातः शक्तिपीठ पर पहुचे। यहां से सभी कार्यकर्ता परिवारजनों के घरों पर पहुंचे ओर गायत्री महामंत्र सहित कई वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ कर पूर्णाहुति संपन्न करवाई गई। परिवार के सदस्यों ने भी उत्साह के साथ हवन करवाया ओर मां गायत्री, गुरूदेव ओर वंदनीया माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर के गोपाल काॅलोनी, बसंत काॅलोनी, रामकृष्णनगर , राधाकृष्णमार्ग, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी, लक्ष्मी नगर, सांई मंदिर सहित कई स्थानों के साथ ही शक्तिपीठ पर वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद जायसवाल ने यज्ञ संपन्न करवाया। 
यज्ञ के आयोजन के पश्चात अलिराजपुर के जिला समन्वयक संतोश वर्मा एवं झाबुआ जिला समन्वयक श्री घनश्याम वैरागी द्वारा कार्यकर्ताओं कि गोष्ठी ली गई। गोष्ठी मे गायत्री परिवार के संस्थापक संरक्षक पं श्रीराम शर्मा आचार्य एवं भगवती देवी शर्मा के सुक्ष्म संरक्षण मे अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे सप्त क्रांति योजना के बारे मे विस्तृत चर्चा कर कार्यकर्ताओं को प्रेरक उदबोधन दिया। गोष्ठी मे एसएस पुरोहित , विनोद जायसवाल, दिनेश कुमार डांगी, सरदार सिंह चैहान, दिव्येष त्रिवेदी, एनपी गुप्ता, अरूण अरोडा, सुजाता जायसवाल, रचना त्रिवेदी, सुलेशना त्रिवेदी, गुणमाला डांगी, दिपक त्रिवेदी, प्रशांत मलिक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।  
संलग्न फोटो। यज्ञ मे आरती करते हुए परिवार के सदस्य।  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !