अमित शर्मा
झाबुआ - भारतीय जनता पार्टी जिला झाबुआ एवं नगर मंडल झाबुआ द्वारा संयुक्त रुप से भाजपा ने मप्र के स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय आजाद चौक परिसर में एक दीप विकास के नाम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर मध्य प्रदेश के नक्शे पर दीप प्रज्वलित किए गए कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं जनता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दौलत भावसार ने कहा कि आज मध्यप्रदेश अपनी स्थापना की 62 वी वर्षगांठ मना रहा है हम सब का सौभाग्य है कि आज से 15 साल पहले मध्य प्रदेश हमें किस हालातों में मिला था उन हालातों से ऊपर उठाते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मान्यवर शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस प्रदेश को विकास की दौड़ में अग्रिम बना दिया तथा कृषि के क्षेत्र में हमें चार चार बार कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त हो गया है बहुत सारे सभी जनता एवं व्यापारियों किसानों नौजवानों मातृशक्ति से लगाकर हर नागरिक से इस अवसर पर अपील की कि मध्य प्रदेश को स्वर्णिम बनाने हेतु हम सब को सक्रिय योगदान देना होगा सभी मध्य प्रदेश मंडी मध्य प्रदेश बनेगा आज मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार 165 योजनाओं से प्रदेश के नागरिकों के साथ झाबुआ जिले के आदिवासी जनता का सर्वांगीण विकास कर रही हे। इस अवसर पर नगर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री दिलीप कुशवाहा गोपाल सिंह जिला मंत्री गोपाल सिंह पवार नगर अध्यक्ष बबलू सकलेचा स्वस्थ भारत मिशन के प्रदेश संयोजक कल्याण सिंह डामोर, पूर्णकालिक गेंदालाल जी वामनकर, राजा ठाकुर ,अंकुर पाठक, हेमेंद्र राठौर, अमित शर्मा ,योगेंद्र नाहर , मोनू भूरिया, महेश चौहान, सारा खान ,सारिका राठौड़ अजय सोनी ,पुर्वेश कटारिया, रमेश जैन, टायर वाला कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री कीर्ति भावसार द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन नगर इस अवसर पर मध्य प्रदेश के नक्शे की रंगोली बनाई गई और उसके आसपास 200 दीपक जलाकर स्थापना दिवस मनाया गया