अमित शर्मा
झाबुआ-कलेक्टर श्री आशिष सक्सेना एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त निर्देश अनुसार आर.बी.एस.के दल डे केअर सेंटर पर रखे जाने वाले कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चो की जांच कर रहा हे।
डॉ लोकेश दवे प्रभारी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम राणापुर द्वारा बताया की राणापुर ब्लॉक के चिन्हित डे केअर सेन्टर पर जा कर कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चो की जांच की जा कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोनसे बच्चे डे केअर सेन्टर में रहने योग्य है और किन्हें एन.आर. सी में भर्ती किया जाना है। अब तक डॉ दवे द्वारा मातासुला बेहड़ी फलिया,सुरडिया तोलिया फलिया एवं कुंदनपुर परमार फलिया पर बच्चो की जांच की जा चुकी है इस दौरान 8 अति कुपोषित बच्चों को एन आर सी रेफर किया गया।
साथ ही जिन कुपोषित बच्चो को डे केअर सेन्टर पर रखा जाना है उनके परिजनों को समझाइश दी गयी कि वो सुबह से शाम तक बच्चो को वही रखे। साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने से बच्चे बार बार बीमार नही होंगे एवं जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएंगे।



आभार
जवाब देंहटाएं