कैदियों को राखी बांधकर मनाया गायत्री परिवार ने रक्षा बंधन पर्व, समारोह मे भावुक हुए कैदी।

JHABUA ABHITAK
                                                                               
अमित शर्मा
झाबुआ 07 अगस्त । गायत्री परिवार की बहनों द्वारा जिला जैल मे रक्षाबंधन का पर्व केदीयों को राखी बांधकर मनाया गया। इस अवसर पर सद साहित्य भी भेंट किया गया। स्थानीय गायत्री षक्तिपीठ कालेज मार्ग द्वारा जिला जैल परिसर मे रक्षाबंधन का पर्व एक सादे सामारोह मे मनाया गया। गायत्री परिवार की कार्यकर्ता मीना चोहान ओर पार्वती लष्कर ने कैदीयों को मंगल तिलक लगाया। गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण करते हुए नलिनी वैरागी, मनोरमा डाबर एवं अर्चना राठोर ने 100 से अधिक कैदीयों की कलाई पर राखी बांधी। प्रांगण मे कतारबद्व बैठे कैदी क्रम से आते गए ओर गायत्री परिवार की बहनों ने उन्हें राखी बांधी। 
भावुक हुए केदी---
जिला जैल मे कई दिनों से सजा काट रहे युवा ओर बुजूर्ग कैदी उस समय भावुक हो गए जब गायत्री परिवार की बहनों ने उनकी सुनी कलाईयों पर राखी बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई। जैल परिसर के एक प्रांगण मे एकत्रित कई गांवों ओर षहरों के केदी राखी बंधवानें के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, ओर राखी बंधवाकर अपने बैरक मे लोट रहे थे। इनमे ऐसे भी कैदी थे जिन्हे अपने घर परिवार ओर बहनों की याद आ रही थी। इस आत्मीयता भरे वातावरण को देखकर उपस्थित कैदी कुछ पल के लिए भावुक भी हो गए। समाज निर्माण मे सहयोग की अपील।समारोह की षुरूआत कार्यकर्ता श्याम त्रिवेदी ने सभी कैदीयों से सामुहिक गायत्री महामंत्र का उच्चारण करवा कर की। उपस्थित केदीयों को संबोधिक करते हुए श्री त्रिवेदी ने कहा की भाई बहन के इस पर्व पर आप अपने परिवार से दूर है लेकिन इस कमी को दूर करने के लिए गायत्री परिवार आपके साथ इस पर्व को मनाने आया है। उन्होने गायत्री मंत्र की व्याख्या ओर उसके महत्व को बताते हुए कहा की आप इस परिसर की दिनचर्या मे कुछ समय निकालकर गायत्री मंत्र लेखन करें इससे आपके जीवन मे सकारात्म परिवर्तन आयेगा। ओर आप उज्जवल भविश्य की ओर बढेंगे।  गायत्री परिवार के जिला समन्वयक श्री घनष्याम वैरागी ने कैदीयों से हाथ उठवाकर संकल्प दिलवाया की यहां से जाने के बाद वे एक अच्छे नागरिक बनेंगे ओर अपने परिवार, समाज की प्रगति मे सहायक बनेंगे। उन्होंने कहा की जीवन मे कुछ समय ऐसा आता है कि जाने अनजानें मे अपराध हो जाता है लेकिन उसका प्रायष्चित करना चाहिए। आप समाज का हिस्सा है ओर आपकी उसके प्रति जिम्मेदारी है। 
सदसाहित्य का वितरण
अखिल विष्व गायत्री परिवार के संस्थापक पं श्रीराम षर्मा आचार्य द्वारा लिखीत अखण्ड ज्योति एवं युगनिर्माण योजना पत्रिका का भी वितरण किया गया। कैदीयों के लिए गायत्री मंत्रलेखन पुस्तक ओर पैन उपअधीक्षक सीएल प्रजापति को भेंट किए गए। इस अवसर पर सभी कैदीयों को मिठाई का वितरण भी किया। कार्यकर्ता प्रकाष डाबर, षांतिलाल लष्कर, केके वर्मा, केके षर्मा का विषेश सहयोग रहा। आरआर यादव जैल प्रहरी, आरती वसुनिया महिला प्रहरी, योगेन्द्र उइके जैल षिक्षक सहित जैल स्टाफ के प्रति श्री त्रिवेदी ने आभार व्यक्त किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !