अमित शर्मा
झाबुआ --सहायक आयुक्त श्री गणेश भाभर ने बताया कि अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था को पारदर्शी तथा प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के उद्देश्य से एन साईसी के सहयोग से अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के ऑनलाइ्न रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को प्रारंभ किया गया है। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के उपरांत अभ्यर्थी किसी भी हाईस्कूल/हायरसेकेण्डरी स्कूल में अपने डाक्यूमेंट को सत्यापित करा सकते है। डाक्यूमेंट के सफल सत्यापन के उपरांत शिक्षक पात्र सूची में शामिल होगे तथा इसी सूची में उपलब्ध अभ्यर्थियों की विषयवार तथा शाला के स्तरवार प्राथमिक, माध्यमिक, हाई.स्कूल हायर सेकेण्डरी स्कूल में वरीयता के आधार पर सूची जनरेट होगी। जिसके आधार पर अभ्यार्थी को निर्धारित शाला में उपस्थित होना होगा। जारी अदेशानुसार अतिथि शिक्षको की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन 15 अगस्त 2017 तक होगे। डाक्यूमेंट सत्यापन का कार्य 20 से 25 अगस्त 2017 तक किया जायेगा। स्कूलवार/विषयवार अलॉटमेंट 30 अगस्त 2017 तक होगे।


