भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न। जिले मे 11 नवम्बर को होगी परीक्षा।

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय गायत्री षक्तिपीठ बसंत कालोनी पर जिला समन्वयक घनश्याम वैरागी जिला संयोजक श्याम त्रिवेदी एवं पूर्व जिला संयोजक प्रद्युम्नकुमार पाठक की उपस्थिति मे संपन्न हुई। इस वर्श 11 नवम्बर को होने वाली परीक्षा की तैयारियों के बारे मे विस्तृत रूप से चर्चाकर लक्ष्य निर्धारण किए गए। 
बैठक की षुरूआत अतिथीद्वय द्वारा गुरूदेव पं श्रीराम षर्मा आचार्य एवं वंदनीया माताजी के प्रतिक समाधि स्थल पर दीप प्रज्वलन ओर पुश्पांजलि के साथ किया गया। कार्यकर्ता सुजाता जायसवाल , रचना त्रिवेदी ओर गुणमाला डांगी ने मंगल तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। गुरूदेव की अमृत वाणी अपने अंगअवयवों से अपेक्षा का पाठ श्री विनोद जायसवाल द्वारा किया गया। परीक्षा सचिव एसएस पुरोहित ने वार्शिक प्रतिवेदन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को परीक्षा संबंधी जानकारी से अवगत कराया। 
बैठक मे संबोधित करते हुए जिला समन्वयक श्री वैरागी ने कहा की हर धर्म को एक सूत्र मे बांधने का कार्य गायत्री परिवार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से किया जा रहा है। इस परीक्षा मे सभी धर्म सम्प्रदाय के बच्चे उत्साह के साथ भागीदारी करते है ओर पुरस्कृत होते है। यह परीक्षा बच्चों को आपस मे जोडती है। 
परीक्षा के जिला संयोजक श्री त्रिवेदी ने अपने संक्षिप्त उदबोधन मे उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा की भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को संस्कृति का ज्ञान कराना हमारा दायित्व है। यह एक पूण्य कार्य है। इसमे गायत्री परिवार के सभी कार्यकर्ताओं को अपना समयदान देकर भागीदारी करना है। देष के भविश्य कहलाने वाले इन बच्चों को संस्कृति का ज्ञान नहीं होगा तो यह अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकेगे। श्री त्रिवेदी ने आगामी कार्ययोजना की विस्तृत रूप से जानकारी दी। 
पूर्व जिला संयोजक श्री पाठक ने अपने कार्यकाल के अनुभव बांटते हुए कहा की कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा स्कूलों मे संपर्ककर बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे वे इस परीक्षा मे सम्मिलीत होकर इसका लाभ ले सके। 
पेटलावद तहसील प्रभारी हेमन्त षुक्ला, निलेष पालीवाल, श्री ब्रजराजसिंह राजपुरोहित, थांदला से अंतरसिंह रावत, चंद्र प्रकाष त्रिपाठी , रानापुर से जगदीष षर्मा, छगनलाल व्यास, गुणमाला डांगी, प्रदीप पंडया, ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आगामी लक्ष्य की घोशणा की दिनेष कुमार डांगी, विनोद गुप्ता,एनपी गुप्ता, का बैठक मे विषेश सहयोग रहा। महिला मंडल प्रमुख स्नेहलता पुरोहित, विटठलादेवी भदोरिया, सरोज गुप्ता, मुन्नीबेन षर्मा, सहित जिले से कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन एसएस पुरोहित ने किया आभार  प्रषांत मलिक ने माना।  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !