कमिश्नर राजस्व संभाग इन्दौर ने झाबुआ में राजस्व न्यायालयो का किया निरीक्षण,,, कोर्ट प्रकरणो का निर्धारित समयावधि में निराकरण करने के दिए निर्देश

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा

झाबुआ-- संभागायुक्त राजस्व इन्दोर संभाग श्री संजय दुबे ने आज झाबुआ जिले में जिला पंचायत कार्यालय, कलेक्टर न्यायालय, एडीएम न्यायालय, एसडीएम न्यायालय, तहसील न्यायालय एवं राजस्व रिकार्ड कक्ष का निरीक्षण कर संधारित पंजीयों एवं कम्प्यूटर पर होने वाले ऑनलाईन कार्यो का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्री दुबे ने राजस्व न्यायालयो में अधिक समय से लंबित प्रकरणो पर नाराजगी जाहिर की एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व न्यायालयो में लंबित प्रकरणो का निराकरण त्वरित गति से नियत समयावधि में करना सुनिश्चित करे। कलेक्टर कार्यालय में विभिन्न शाखाओं से संबंधित बाबुओ की पंजी एवं कार्य प्रणाली ठीक करने के लिए अधीक्षक कलेक्टोरेट को प्रति सप्ताह हर टेबल का निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिये।निरीक्षण के समय आयुक्त श्री दुबे के साथ कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमना भिडे, एडीएम श्री दिलीप कापसे, अति. सी.ईओ श्री एमएस वास्कले,एसडीएम झाबुआ श्री बालोदिया सहित अधिकारी एवं शासकीय सेवक उपस्थित थे।जिला पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान श्री दुबे ने लेखा अधिकारी के कक्ष में रखी अलमारी मे से फाइले निकाल कर देखी एवं विलम्ब भुगतान के सम्बंध में रखी फाइलों का अवलोकन किया। एमडीएम की फाइलों का अवलोकन किया एवं एमडीएम में तीन माह से विलम्ब से भुगतान के लिये नाराजगी व्यक्त की। लेखाशाखा में केशबुक व लेजर का अवलोकन किया गया। लेजर समय पर लिखने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई की फाइल का अवलोकन किया। शौचालय एवं आवास निर्माण की जियोटेग प्रक्रिया की कम्प्यूटर में स्थिति ज्ञात की। मनरेगा परियोजना अधिकारी  से मनरेगा में चल रहे कार्यो एवं तालाब निर्माण की जानकारी प्राप्त की। कपिल धारा कूप वर्ष 2013-14 से अपूर्ण होने पर पी.ओ.टी. को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये एवं कूप तत्काल पूर्ण करवाने हेतु सख्त हिदायत दो। स्वच्छ भारत अभियान शाखा के कक्ष में रखी फाइलों का निरीक्षण किया भुगतान से संबंधित फाइलों को देखा लबिंत भुगतान पर अप्रसन्नता व्यक्त की एवं जिला समन्वयक को कार्य व्यवस्थित करने तथा भुगतान समय पर करने के निर्देश दिये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !