हाथीपावा पहाड़ी पर रोपित पौधों को रक्षासूत्र बांधे जाएंगे ,मिशन हाथीपाँवा की बैठक संपन्न हुई

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ- कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना की अध्यक्षता में मिशन हाथीपावा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री महेश चंद जैन, वन मंडला अधिकारी श्री राजेश खरे, सयुक्त कलेक्टर श्री अशफाक अली, एसडीएम बालोडिया, आरइएस ईइ श्री संजय सोलंकी, जनपद पंचायत सीओ श्री पी सी वर्मा, वरिष्ठ नागरिक श्री केके त्रिवेदी, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शारदा विद्या मंदिर से किरण शर्मा  संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि ,पेंशनर संघ, जिला अधिकारी सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के प्रमुख उपस्थित थे ।
बैठक में केंद्रीय विद्यालय परिवार के सदस्यों ने कलेक्टर एव बैठक में उपस्थित जिला अधिकारियों को रक्षासूत्र बांधकर मिठाई का वितरण किया। दिनांक 20 अगस्त रविवार को प्रातः 9:00 बजे मिशन हाथी पावा के अंतर्गत रोपे गए सभी पौधों को रक्षासूत्र बांधे जाएंगे। इस अवसर पर सभी जिला अधिकारी कर्मचारी सामाजिक और धार्मिक राजनीतिक संगठन संस्था के सदस्य गणमान्य नागरिक पेंशन एसोसिएशन वरिष्ठ नागरिक,मीडियाबन्धु इस पर्यावरण सुधार हेतु हाथीपावा पर उपस्थित होकर सहयोग प्रदान कर श्रमदान करें एवम रोपित पौधों को रक्षासूत्र बांधकर संरक्षित सुरक्षित करने में सहयोग की अपेक्षा की गई है । 
हाथीपावा स्थल पर आने हेतु वाहन की व्यवस्था पैलेस गार्डन पर प्रातः 8:45 पर उपलब्ध करवाई गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !