आसरा ट्रस्ट द्वारा महिला निराश्रित एवं बाल आश्रम में किया गया झंडावंदन ,बच्चों को करवाया स्वादिष्ट भोजन

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ। आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट झाबुआ द्वारा स्थानीय ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित महिला निराश्रित एवं बाल आश्रम में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। सुबह 8 बजे आश्रम परिसर में ध्वजारोहण संस्था की अध्यक्ष श्रीमती उषा महेचन्द्र जैन एवं ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष राजे नागर द्वारा किया गया। दोपहर में आश्रम के बच्चों को माधुर्य भोजन करवाया गया।
सुबह 8 बजे झंडावंदन अवसर पर ट्रस्ट की महिला इकाई की ओर से श्रीमती हसुमति परिहारए सुला भट्टए कुंता सोनीए वंदना व्यास उपस्थित थी। ध्वजारोहण पश्चात् राष्ट्र गान गाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती उषा जैन ने आश्रम के सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्थापक अध्यक्ष राजे नागर ने बच्चों में राष्ट्रप्रेम एवं देभक्ति के प्रति अलख जगाया एवं कहा कि संस्था की स्वीकृति अनुसार प्रतिवर्ष ट्रस्ट द्वारा स्वतंत्रता एवं गणतंत्र दिवस पर यहां ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। झंडावंदन पश्चात् सभी बच्चों को स्वल्पाहार का वितरण किया गया। तत्पचात् बच्चों द्वारा पीटीए नृत्यए गीत आदि की भी प्रस्तुति दी गई। 
खीर.पुरी खिलाई गई
दोपहर 1 बजे आश्रम के बच्चों के लिए लजीज भोजन का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रस्ट की आजीवन अध्यक्ष श्रीमती वंदना व्यासए महिला प्रकोष्ठ की श्रीमती कुंता सोनीए हसुमतिए सुला भट्टए लीना नागरए पाविनी व्यासए संस्थापक सचिव नीरजसिंह राठौरए सुधीर कुवाहए आोक शर्माए रविराजसिंह राठौरए सुनील चौहान आदि द्वारा बच्चों को भोजन में खीर.पुरी खिलाई गई। कार्यक्रम में महिला निराश्रित आश्रम की ओर से मधु व्यासए रजनी पाटीदारए शोभा राठौरए शारदा सिक्काए अनिता खरे आदि का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं ससयों के प्रति आभार संस्था की अर्चना सिसौदिया ने माना। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !