अमित शर्मा
झाबुआ -कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने मिल बांचे मध्यप्रदेश का प्रथम चरण की तैयारी पूर्ण करने के समबन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की।जीसमे एसपी महेश चन्द जैन ,डीएफओ खरे, डीपीसी प्रजापति, समस्त बीईओ बीआरसी साक्षर भारत के समन्वयक श्री सिकरवार विभिन्न सामाजिक संगठन एवं व्यापारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।बैठक में श्री सक्सेना ने निर्देश दिए कि मिल बांचे कार्यक्रम दिनांक 26 अगस्त 2017 शनिवार को प्रथम चरण आयोजित किया जा रहा है जिसमें दिनांक 23, 24 अगस्त को आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली जाए। पंजीकृत वालंटियर किस स्कूल में पहुंच रहे हैं उन्हें इसकी सूचना एवं सहयोग के लिए प्राचार्य शिक्षक तैयारी कर लेवे स्कूल में व्यवस्थित रूप से लाइब्रेरी छात्र-छात्राओं के लिए प्रथक प्रथक शौचालय साफ सुथरा किचन सेट वालेंटीयर को दिखाया जाए। वालेन्टियर लाइब्रेरी एवं पुस्तक आदी के लिए सहयोग भी कर सकते है । पंजीकृत वालेन्टियर 30 से 40 मिनट का समय बच्चों के साथ व्यतीत कर सकते हैं इस दौरान बच्चों को कहानियां के कुछ अंश पाठ का वाचन कर सकते हैं सामूहिक रुचिकर परिचर्चा संवाद एवं पढ़ने की कला से संबंधित बातचीत कर सकते हैं कोई महापुरुष का प्रेरक प्रसंग सुना सकते हैं स्वयं के जीवन में पढ़ाई एवं उसके महत्व को बताया जा सकता है एव इस पर चर्चा कर सकते हैं बच्चों को शिक्षा से जुड़ी पहेलियां का ज्ञान कराया जा सकता है बच्चों को शुद्ध लेखन का ज्ञान अभ्यास कराया जा सकता है जो व्यक्ति B.Ed, d.Ed का शिक्षा के क्षेत्र में योग्यता धारी हो ऐसे व्यक्ति शैक्षणिक क्षेत्रों एव उन्नयन में भी सहयोग प्राप्त किया जा सकता है पुलिस अधीक्षक श्री महेश चंद्र जैन ने बताया कि शिक्षा के जागरुकता के सभी प्रयास किए जाना चाहिए जिससे गांवों में मवेशी चराने वाले बच्चों का चिन्हांकन एवं पलायन पर गए परिवारों के बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें शिक्षा से जोड़कर निरंतर पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित भी किया जावे हर गांव में पलायन रजिस्टर रखा जावे जिसकी जिम्मेदारी कोटवार को दी जावे एवं सतत मानिटरिंग की जावे।


