स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झाबुआ पुलिस के अधि./कर्म. प्रशस्ति पत्र से होंगे पुरूस्कृत

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ-वर्ष 2017 में जिला पुलिस झाबुआ में पदस्थ  अधि./कर्म. द्वारा सराहनीय कार्य करने पर स्वतंत्रता दिवस-2017 के अवसर पर  को प्रशस्ति पत्र से पुरूस्कृत किया जाएगा।
किये गये सराहनीय कार्य का संक्षिप्त विवरण

1.
निरी. कौशल्या चौहान, थाना प्रभारी कल्याणपुरा।
उद्घोषित अंतर्राज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार करने के सराहनीय कार्य पर।

2.
उनि पल्लवी भाबर, चौकी प्रभारी बामनिया, थाना पेटलावद।
मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर उनसे मोटर सायकल बरामद करने, अपहरण एवं गुम इंसान के प्रकरण में अपहर्ता को दस्तयाब करने के सराहनीय कार्य पर।

3.
उनि अंजली श्रीवास्तव, प्रभारी क्राइम ब्रांच झाबुआ।
स्थाई/फरारी वारंटियों, अंतर्राज्यीय एवं उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब, जुआ-सट्टा के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने, अन्य सौंपे गये कार्यों को सफलतापूर्वक करने के सराहनीय कार्य पर।

4.
उनि-अ राजेन्द्र डाबर, स्थापना लिपिक, जिपुका झाबुआ।
वर्ष 2017 में सौंपे गये सभी कार्यों को मेहनत एवं लगन से संपादित किये जाने के सराहनीय कार्य पर।

5.
सउनि विसबल उदयराज सिंह, तैनात 15वीं वाहिनी विसबल एफ कंपनी कैम्प झाबुआ।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड की रिहर्सल कराने के कार्य में रूचि लिये जाने के फलस्वरूप।

6.
सउनि लोकेन्द्र खेड़े, तैनात थाना यातायात झाबुआ।
वर्ष 2017 में सौंपे गये सभी कार्यों को अपनी उत्कृष्ट व्यवसायिक योग्यता का परिचय देकर संपन्न कराये जाने के सराहनीय कार्य पर।

7.
सउनि प्रवीण नायक, तैनात डीएसबी झाबुआ।
वर्ष 2017 में शाखा के सौंपे गये सभी कार्यों को मेहनत एवं लगन से संपादित किये जाने के सराहनीय कार्य पर।

8.
सउनि-अ प्रकाश चौहान, कांटीजेंसी लिपिक, जिपुका झाबुआ।
वर्ष 2017 में सौंपे गये सभी कार्यों को मेहनत एवं लगन से संपादित किये जाने के सराहनीय कार्य पर।

9.
प्र.आर. राधा, तैनात डीएसबी झाबुआ।
वर्ष 2017 में शाखा के सौंपे गये सभी कार्यों को मेहनत एवं लगन से संपादित किये जाने के सराहनीय कार्य पर।

10.
प्र.आर. 491 राजेश, तैनात थाना कोतवाली झाबुआ।
चोरी के आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के सराहनीय कार्य पर।

11.
आर. 308 सुरेन्द्र सिंह, तैनात 15वीं वाहिनी विसबल एफ कंपनी-कैम्प झाबुआ।
वर्ष 2017 में उत्कृष्ट ड्यूटी किये जाने के फलस्वरूप।

12.
आर. 285 संजय वर्मा, तैनात 15वीं वाहिनी विसबल एफ कंपनी-कैम्प झाबुआ।
वर्ष 2017 में उत्कृष्ट ड्यूटी किये जाने के फलस्वरूप।

13.
आर. 202 महेन्द्र, तैनात थाना कोतवाली झाबुआ।
चोरी के आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के सराहनीय कार्य पर।

14.
आर. 70 जयप्रकाश, तैनात अति. पु.अ. कार्यालय झाबुआ।
वर्ष 2017 में सौंपे गये सभी कार्यों को मेहनत एवं लगन से संपादित किये जाने के सराहनीय कार्य पर।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !