नगर पालिका चुनाव झाबुआ हेतु प्रवीण सुराणा चुनाव संचालक घोषित

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ--नगर पालिका चुनाव झाबुआ हेतु भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार द्वारा चुनाव संचालक पद पर पूर्व जिला भाजपा महामन्त्री श्री प्रवीण सुराणा की घोषणा की गई है। चुनाव संचालक श्री सुराणा ने नए दायित्व के लिए जिला संगठन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा भाजपा की जनकल्याणकारी नीति और योजनाओ के धरातल पर लगातार होते क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप हम एक बार फिर नगर पालिका में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ काबिज होते निश्चित रूप से देखेंगे।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा वार्डवार किए जा रहे सघन जनसम्पर्क से अनुकूल परिणाम आने का विश्वास व्यक्त किया। श्री सुराणा को चुनाव संचालक बनाए जाने पर जिला संगठन एवं नगर मण्डल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बधाईयाँ दी गई। उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भावसार ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !