दिव्यांगजनों हेतु सामूहिक विवाह हेतु परिचय सम्मेलन संपन्न,प्रभारी कलेक्टर ने विवाह हेतु बने दिव्यांग जोडो का पुष्पहार भेंट कर स्वागत किया

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ -सामाजिक न्याय विभाग द्वारा निःशक्तजनो हेतु निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना 2008 तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना संचालित है। निःशक्तजनों के विवाह करवाने के लिए दिव्यांगजनों का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु दिव्यांगजन परिचय सम्मेलन सभी विकासखण्डों में एक साथ 9 फरवरी 2017 को आयोजित किया गया। जिला स्तर पर आज 14 फरवरी 2017 को दिव्यांगजन परिचय सम्मेलन विकलांग पुर्नवास केन्द्र झाबुआ में आयोजित किया गया।जिला स्तर पर आयोजित सम्मेलन में प्रभारी कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने कहां कि विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले जोडो को शासन के मापदण्ड अनुसार योजना का लाभ भी पात्रतानुसार दिया जावेगा, निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत निःशक्त जोडो मे से एक के निःशक्त होने पर रूपये 50000/- तथा दोनो के निःशक्त होने पर रूपये 100000/- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 22 हजार की सहायता राशि, 3 हजार की घरेलू सामग्री दी जायेगी। अर्न्तजातिय विवाह योजना पति अथवा पत्नि में से कोई भी एक यदि अनुसूचित जाति का हो तो विवाह करने पर 2 लाख का प्रावधान है। जिन हितग्राहियों के पास आवास नहीं है उन्हे मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत राशि रूपये 1 लाख 20 हजार, का आवास दिया जाएगा, जिसके पास भूमि है उन्हें सिंचाई हेतु कपिलधारा कुआ अंतर्गत रूपये 1 लाख 55 हजार तक का कुंआ एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वरोजगार हेतु लोन 50 हजार न्यूनतम एवं अधिकतम 2 लाख 25 हजार रूपये दिया जाएगा। जो दिव्यांग पढे-लिखे है उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी सहायता की जाएगी। जो दिव्यांग 10 वी कक्षा से कम पढे लिखे है उन्हे इच्छा अनुसार स्वरोजगार हेतु सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी ने परिचय सम्मेलन में विवाह हेतु बने दिव्यांग जोडो का पुष्पहार भेंट कर स्वागत किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !