![]() |
| जनसुनवाई में कलेक्टर आशीष सक्सेना ने लिये आवेदन |
अमित शर्मा
झाबुआ- नववर्ष 2017 के शुभारंभ में हुई पहली जनसुनवाई में अपनी समस्या का समाधान करवाने कलेक्टर आशीष सक्सेना के पास पहुॅचे आवेदकों की समस्या सुनने से पूर्व कलेक्टर ने मिठाई खिलाकर नव वर्ष के लिए आवेदक को शुभकामनाएॅ दी एवं समस्याएॅ सुनकर संबंधित अधिकारियों को निवाकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिये।
जनसुनवाई में श्रीमती पांगली पति हरसिंह निवासी नवागांव खालसा जनपद मेघनगर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति के लिए आवेदन दिया।
आवेदन का निराकरण नहीं भरा तो 100 रू. रेडक्रास में जमा करने होगे
जनसुनवाई में आने वाले आवेदको के आवेदन के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने अधिकतम एक माह की समयावधि तय कर दी है। नियत समयावधि में कार्यालय प्रमुखों को निराकरण कर आवेदक को सूचित करने एवं जनसुनवाई के पोर्टल पर निराकरण दर्ज करने के लिए निर्देशित किया है, जो कार्यालय प्रमुख नियत समयावधि में जनसुनवाई के पोर्टल पर निराकरण दर्ज नहीं करेगे उनके विरूद्ध प्रति प्रकरण 100 रूपये का दण्ड आरोपित किया जाएगा एवं प्राप्त राशि रेडक्रास सोसायटी में जमा की जाएगी।
विधवा गंगाबाई पति दलीचंद निवासी करडावद बडी ब्लाक झाबुआ ने विधवा व विकलांग पेंशन स्वीकृत करने के लिए आवेदन दिया।


