अमित शर्मा
झाबुआ। रोटरी मंडल 3040 के अंतर्गत संचालित रोटरेक्ट क्लब झाबुआ की कार्यकारिणी का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में रोटरेक्ट क्लब अध्यक्ष रिंकू रूनवाल की अनुसां पर कोषाध्यक्ष पद के लिए राजे चौहान का मनोनयन किया गया है। रोटरी क्लब झाबुआ के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा श्री चौहान को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
नव मनोनीत कोषाध्यक्ष श्री चौहान को रोटरी मंडल 3040 के पूर्व सहायक मंडलाध्यक्ष रो. यावंत भंडारी, पूर्व अध्यक्ष प्रतापसिंह सिक्का, रोटरी क्लब झाबुआ के वर्तमान अध्यक्ष उमंग सक्सेना द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनसे अपेक्षा व्यक्त की कि वे रोटरी क्लब, रोटरेक्ट झाबुआ द्वारा आयोजित समस्त कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में हिस्सा लेकर उन्हें सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे एवं भूमिका का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर रोटरेक्ट क्लब उपाध्यक्ष दौलत गोलानी, सचिव राके सोनी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।


