यातायात पार्क को एसपि ने दि सोगात,झूले, बेंच, फिसलपट्टियों की संख्या बड़ाई

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा 
झाबुआ -झाबुआ का एक मात्र यातायात पार्क जो की बच्चों के मनोरंजन, खेलकूद का एक उत्तम स्थान हे अब पहले से और भी व्यवस्तिथ हो गया हे । यहाँ पर अपने बच्चों के साथ आने वाली महिलाओ के बैठने के लिए बेंचेस की संख्या बड़ा दी गई हे तथा झूले फिसलपट्टी , की संख्या में भी इजाफा किया गया हे । ज्ञातव्य हे की शाम होते ही बच्चों और उनके साथ आये मातापिता का यहाँ जमावड़ा हो जाता हे जिसके चलते कई लोगो को बैठक व्ययवस्था कम होने पर खड़ा रहना पड़ता था परन्तु झाबुआ एसपी के प्रयासों से उन्नत किस्म की आरामदायक बेंचेस लगाने पर अब अभिभावक आराम से बैठकर अपने बच्चों को खेल खेलते झूले, फिसलपटियो का आनंद लेते देख सकते हे  ।

यातायात पार्क के समय को भी एसपि जैन द्वारा बड़ा दिया गया हे जो की पहले शाम 5 बजे से 8 बजे तक था वह अब रात्रि 11 बजे तक बच्चों के आनंद मनोरंजन के लिए खुला रहेगा । यातायात पार्क में सेकड़ो खुशबूदार पौधो का रोपण भी किया गया हे जो की अपने मूल आकार में आने पर अपनी खुशबु और सौंदर्य से पार्क की खूबसूरती को चार चाँद लगाएंगे । पार्क के बाहर पिने के लिए ठंडे पानी की भी व्यवस्था की गई हे जो आने वाली भीषण गर्मी से राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाएगी ।पार्क की इस नई व्यवस्था को लेकर एडवोकेट उमंग सक्सेना ,अजय पोरवाल ,कमलेश पटेल,जीतेन्द्र पटेल,रमेश जैन पंकज मोगरा ,आदि ने एसपी जैन के कार्य की प्रशंशा करी। एसपी श्री जैन द्वारा समाजसेसियो एव गणमान्य नागरिको से जनसहयोग की भी अपील की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !